बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 5 July 2023: मूंग व देसी चना के दाम में तेजी, गेहूं के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
5 July 2023 11:27 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 5 July 2023: मूंग व देसी चना के दाम में तेजी, गेहूं के रेट गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 5 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंडी में आज मूंग व देसी चना के दाम में तेजी देखने को मिली, तो वहीं गेहूं के रेट में गिरावट दर्ज की गई।

Aaj Ka Mandi Bhav 5 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंडी में आज मूंग व देसी चना के दाम में तेजी देखने को मिली, तो वहीं गेहूं के रेट में गिरावट दर्ज की गई। मक्का के दाम बढ़े हैं जबकि उड़द के दाम में गिरावट नजर आई। डॉलर चना व मसूर के दाम भी घट गए हैं। तुअर के रेट में कमी देखने को मिली। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 5 July 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के रेट में उतार-चढ़ाव का दौर बरकरार है। मंडी में आज गेहूं 2000 से 2821, गेहूं सुजाता 3030 से 3700, मक्का 1600 से 2000, डॉलर चना 5150 से 13425, देसी चना 3000 से 4850, चना कांटा 4650 से 4800, मसूर 3700 से 4550, मूंग 3350 से 7530, मूंग एवरेज 6790 से 7281, तुअर 7950, तुअर सफेद महाराष्ट्र 8931, तुअर कर्नाटक 4659 से 9018, निमाड़ी तुअर 2150, सरसों 4480 से 5890, सरसों निमाड़ी 4650 से 5265, उड़द बोल्ड 5310, उड़द मीडियम 5500 और हलका उड़द के दाम 3012 रुपए रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों के रेट की बात की जाए तो टमाटर के दाम में सर्वाधिक उछाल देखने को मिल रहा है। टमाटर के प्रति किलो के दाम 150 से 160 रुपए तक पहुंच गए हैं। मंडी में आज सेब 3500 से 8000, केला 1170 से 1880, टमाटर 5800 से 9000, कद्दू 1000 से 1500, खीरा 500 से 800, भिंडी 1400 से 2600, पालक 800 से 1500, करेला 800 से 1600, लौकी 1000 से 2000, बैगन 800 से 1200, फूल गोभी 800 से 1000, अदरक 10000 से 14000, हरी मिर्च 4500 से 5000, पपीता 1400 से 2000, अनानास 3000 से 3500, टेंसी 1000 से 1600, शिमला मिर्च 2000 से 4000, धनिया 1200 से 2500 और पत्ता गोभी के दाम 650 से 1200 रुपए तक देखने को मिले।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 600 से 1300, चिप्सोना आलू 1200 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 600 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 800 से 1600, सुपर प्याज 1200 से 1500 और एवरेज प्याज के दाम 900 से 1200 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 9000 से 12000, सुपर लहसुन 9500 से 11000, एवरेज लहसुन 8500 से 9500, मीडियम लहसुन 5000 से 6500 और हलकी लहसुन के दाम 1000 से 4500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं। जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story