बिज़नेस

ये चमत्कारी पौधा घर में लगाते ही बरसेगा पैसा ही पैसा, जानिए!

ये चमत्कारी पौधा घर में लगाते ही बरसेगा पैसा ही पैसा, जानिए!
x
आमतौर पर बड़ी सहजता से उगने वाला कनेर का पौधा बहुत ही चमत्कारिक होता है।

आमतौर पर बड़ी सहजता से उगने वाला कनेर का पौधा बहुत ही चमत्कारिक होता है। लेकिन इसके गुणों के संबंध में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कनेर के पेड़ में माता लक्ष्मी का तथा भगवान विष्णु का निवास होता है। कनेर के फूल भगवान को बहुत प्रिय है। आमतौर पर दो तरह के कनेर पाए जाते हैं। जिसमें एक सफेद फूल वाला वही दूसरा पीले फूल वाला। भगवान को कनेर का फूल चढ़ाने से उनका शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान को प्रिय है यह फूल

वास्तु शास्त्र में बताए अनुसार कनेर का सफेद फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। कनेर का सफेद फूल अगर माता लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है तो अवश्य ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगे। प्रतिदिन माता लक्ष्मी को कनेर का सफेद पुष्प चढ़ाने से सुख समृद्धि और संपन्नता आती है।

वही बताया गया है कि अगर कनेर का पीला फूल भगवान विष्णु को अर्पित किया जाए तो वह बहुत प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु को कनेर के पीले पुष्प के साथ हैं कनेर के सफेद पुष्प भी बहुत प्रिय है। अगर सफेद पुष्प भगवान विष्णु को भी चढ़ाया जाता है तो इससे उनका शुभ आशीर्वाद ही प्राप्त होगा।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

कहा गया है कि कनेर का पेड़ जहां लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। क्योंकि कनेर का पौधा वर्ष भर हरा भरा रहता है। उसने फूल भी वर्ष भर आते हैं। ऐसे में बताया गया है कि जिस घर में कनेर का पौधा लगा होता है वहां सदैव सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

जहरीले होते हैं बीज

कनेर के बीज जहरीले होते हैं। अगर कोई छोटा बच्चा खा ले तो का प्रभाव जानलेवा होता है। ऐसे में कनेर का पेड़ लगाते समय ध्यान देना चाहिए कि इसे बाउंड्री के बाहर लगाएं। जिससे यह बीज बच्चों की पहुंच से दूर रहें। कनेर के पत्तों, फलों तथा फूलों का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story