बिज़नेस

आपके घर में आ रहे है बहुत सारे छछूंदर तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप, जानिए!

आपके घर में आ रहे है बहुत सारे छछूंदर तो ये खबर पढ़ हिल जाएंगे आप, जानिए!
x
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि घर में जीव जंतुओं का आना-जाना बना ही रहता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि घर में जीव जंतुओं का आना-जाना बना ही रहता है। खास तौर पर गांव और कच्चे घरों में तो इनका आना-जाना कई तरह की समस्या उत्पन्न करता है। लेकिन हमारे शकुन शास्त्र में बताया गया है कि इन जीवो के आने-जाने देखने के कई शुभ और अशुभ संकेत होते हैं। आज हम घर में पाई जाने वाली से छछूंदर के बारे में चर्चा कर यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे शास्त्रों में छछूंदर के आने को किस तरह से देखा जाता है। वैसे अगर आपके घर में भी छछूंदर आ रही है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह अवश्य ही कुछ न कुछ शुभ संकेत ही देना चाह रही है। आइए जानें छछूंदर के आने का क्या है महत्व।

  1. हमारे शकुन शास्त्र में छछूंदर के आने को शुभ माना गया है।
  2. कहा जाता है कि जिस घर में छछूंदर का आना-जाना बना रहता है वहां माता लक्ष्मी का वास होता है।
  3. छछूंदर को भगवान विष्णु का स्वरूप भी बताया गया है। ऐसे में माना जाता है कि जहां छछूंदर का निवास होता है वहां माता लक्ष्मी अपने आप आ जाती हैं।
  4. सामान्य दृष्टिकोण से माना गया है कि जिस घर में छछूंदर रहती हैं वहां सांप और कीड़े मकोड़े नहीं आते। चूहे भी अगर है तो वह भाग जाते हैं।
  5. बताया गया है कि जिस घर में छछूंदर का निवास होता है वहां वास्तु दोष नहीं होता।
  6. छछूंदर को घर से बाहर निकालने का प्रयास न करें। आपके लिए शुभ है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story