बिज़नेस

घर बनवाते समय इस दिशा में करें खिड़की, फिर घर में होगी पैसो की बरसात, जानिए!

घर बनवाते समय इस दिशा में करें खिड़की, फिर घर में होगी पैसो की बरसात, जानिए!
x
घर बनवाते समय वास्तु का विशेष ध्यान दिया जाता है। क्योंकि घर का निर्माण 1 दिन के लिए नहीं किया जाता।

घर बनवाते समय वास्तु का विशेष ध्यान दिया जाता है। क्योंकि घर का निर्माण 1 दिन के लिए नहीं किया जाता। एक बार घर बन जाने के बाद उसे बार बार तोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसे में वास्तु का विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि बिना वास्तु के अगर घर का निर्माण करवाया जाता है तो घर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वास्तु के बताए अनुसार खिड़की हमें किस दिशा में करनी चाहिए इस पर विचार किया जाएगा।

उत्तर दिशा में रखें खिड़की

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि हमें घर बनवाते समय ज्यादातर खिड़कियां उत्तर दिशा की ओर रखनी चाहिए। उत्तर दिशा बहुत ही शुभ एवं पवित्र है। इस दिशा में खिड़की रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार सदैव घर में बना रहता है।

कुबेर देवता का रहता वाश

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा बताया गया है। माना जाता है कि इस दिशा में खिड़की रखने से भगवान कुबेर की दृष्टि बनी रहती है। जिससे घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। घर में सदैव सुख शांति का वातावरण बना रहता है।

इस दिशा में रखें मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का निर्माण करवाते समय घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर रखें। अगर कोई परेशानी हो रही है तो उत्तर दिशा की ओर भी मुख्य द्वार किया जा सकता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में सबसे उत्तम पूर्व दिशा को बताया गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story