बिज़नेस

शक्कर से करे टोटका, दूर हो जाएगी सारी समस्या, पैसा होगा इतना की तिजोरी पड़ जाएंगी कम

शक्कर से करे टोटका, दूर हो जाएगी सारी समस्या, पैसा होगा इतना की तिजोरी पड़ जाएंगी कम
x
हमारी रसोई में पाई जाने वाली कुछ चीजें जहां हमारे खाने का जायका बढ़ा देती हैं।

हमारी रसोई में पाई जाने वाली कुछ चीजें जहां हमारे खाने का जायका बढ़ा देती हैं।वहीं अगर इनका उपयोग जीवन में तरक्की के लिए किया जाये और टोटके किये जाय तो बहुत लाभ मिलता है। आज हम रसोई में मौजूद शक्कर के सम्बंध में कुछ आसान से टोटके बताने जा रहे हैं। जिनसे कई ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। कहा गया है अगर हमारे कुंडली में मौजूद ग्रह सकारात्मक प्रभाव देने लगते हैं तो जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।

मिलती है कार्य में सफलता

कहा गया है कि अगर हम किसी काम से निकल रहे हैं। उस कार्य में सफलता चाह रहे हैं तो शक्कर का टोटका करें। इसके लिए बताया गया है कि एक तांबे के बर्तन में थोडी सी शक्कर डालकर रख दें। जब कार्य के लिए घर से निकले तो उस शक्कर के घोल को पी लें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलेगी।

पितृदोष होता है दूर

कहा गया है कि कई बार हमारी कमी या लापरवाही से हमारे पितृ अपनी संतान से नाराज हो जाते हैं। अगर आप पितृदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए मीठी रोटी बनाकर कौओ को खिलाना चाहिए। रोटी में मिठास के लिए शक्कर का उपयोग करना चाहिए। रोटी बनाते समय आटे में थोडी सी शक्कर मिला लें। अवश्य लाभ होगा।

राहु ग्रह को शांत करने का उपाय

कहा गया है कि अगर कुंडली में राहु ग्रह कमजोर है। उसके नकारात्मक प्रभाव से आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो शक्कर का उपाय करें। इसके लिए बताया गया है कि लाल रंग के कपडे़ में थोड़ी सी चीनी बांध लें। रात को जब सोने जायें इसे अपने तकिये के नीचे रख लें। ऐसा करने से राहु ग्रह शांत होता है।

शनिदेव को करें प्रसन्न

कहा गया है अगर हम शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चीनी और नारियल के बूरे को मिलाकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव शांत हो जाते हैं। अगर शनि की ढैया या साढे़साती से आप जूझ रहे हैं तो इस उपाय को करने से काफी राहत मिलती है।

सूर्य ग्रह होता है मजबूत

हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि अगर हमारी कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह नकारात्मक प्रभाव दे रहा है तो हमें शक्कर का उपाय करने से लाभ होगा। इसके लिए करना सिर्फ इतना है कि तांबे के लोटे में चीनी डालकर नियमित रूप से सूर्यदेव के अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य प्रबल होता है और जीवन में तरक्की मिलती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story