बिज़नेस

Mahogany Tree Farming: जिसने भी की महोगनी की खेती, करोड़पति बन गया

Mahogany Tree Farming: जिसने भी की महोगनी की खेती, करोड़पति बन गया
x
Mahogany Tree Farming: जिसने भी की महोगनी की खेती, करोड़पति बन गया ! Whoever cultivated mahogany became a millionaire

Mahogany Tree Farming: आज हम एक ऐसे पेड़ की खेती करने के लिए बताने जा रहे हैं जिसके संबंध में कहा जाता है कि किसान करोड़पति बन गया। आमतौर जो भी उत्तर भारत में किसान इस महोगनी की खेती करता है। लोगों उसे करोड़पति मान लेते हैं। यह कोई बनावटी बात नहीं है। आज तक जो भी किसान महोगनी की खेती किया है उसके पास करोड़ो रुपए हैं।

कितना लगता है समय

महोगनी की खेती करने के संबंध में हम बताने जा रहे हैं। सबसे पहले किसान भाई यह जान लें कि महोगनी की खेती में 12 वर्ष का इंतजार करना होता है। अगर आप अपने 1 एकड़ जमीन में 100 महोगनी के पेड़ लगाते हैं तो 12 साल में करीबन एक करोड़ रुपए के मालिक बन जाएंगे।

लागत कम

महोगनी के पौधे के लिए बताया गया है कि एक बीघा जमीन में महोगनी के पौधे पर करीबन 40 से 50 हजार रुपए खर्च करने होते हैं। एक पौधे की कीमत 20 से 30 हजार रुपए है। जो बड़ी ही सरलता से प्राप्त हो जाता है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 1 एकड़ में महोगनी की खेती कितना लाभ दे सकती है।

कई उपयोग में आता है महोगनी

महोगनी के पौधे के संबंध में बताया जाता है कि यह बहुत उपयोगी है। इसके पत्ते और छाल से कई तरह की औषधियां बनाई जाती हैं।

वहीं इसकी लकड़ी का उपयोग फर्नीचर के रूप में किया जा सकता है। इसकी लकड़ी में सुंदरता, प्राकृतिक रंग , मजबूती , हल्कापन होने की वजह से फर्नीचर और संगीत वाद्ययंत्र बनाए जाते हैं। वही इसकी लकड़ी का उपयोग जहाज के पुर्जे बनाने में किया जाता है।

महोगनी के छाल एवं पत्तों से मच्छर मारने की दवा बनाई जाती है। इसके पत्तों का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है। अगर बात दवाइयों की करें तो अस्थमा, कैंसर, ब्लड प्रेशर, जैसे रोगों लिए आयुर्वेदिक दवा बनाई जाती है।

कहा जाता है कि जिस जगह पर महोगनी का पौधा लगा होता है वहां पर मच्छर नहीं रहते। अपितु आसपास दूर-दूर तक मच्छर भाग जाते हैं।

Next Story