बिज़नेस

Mahila Samman Savings Certificate Big Alert 1 April 2023: महिला सम्मान सेविंग में 1 अप्रैल से निवेश शुरू, 7.5% मिलेगा ब्याज, Notification जारी, जानें पूरी डिटेल्स

Mahila Samman Savings Certificate Big Alert 1 April 2023: महिला सम्मान सेविंग में 1 अप्रैल से निवेश शुरू, 7.5% मिलेगा ब्याज, Notification जारी, जानें पूरी डिटेल्स
x
Mahila Samman Savings Certificate: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में महिलाओं के लिए एक खास स्कीम की घोषणा की गई है। अभी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

Mahila Samman Savings, Mahila Samman Savings Certificate, Mahila Samman Savings Certificate Big Alert 1 April 2023: महिला सशक्तिकरण की ओर केंद्र सरकार का बढ़ाया गया यह बड़ा कदम अवश्य ही महिलाओं को मजबूती प्रदान करेगा। 1 फरवरी 2023 को देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में महिलाओं के लिए एक खास स्कीम की घोषणा की गई है। अभी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। यह स्कीम महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम है। जिसमें महिलाओं को 2 साल के लिए डिपॉजिट करने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।

कौन खोल सकता है खाता

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Mahila Samman Saving Certificate Scheme In Hindi) में केवल महिलाएं ही खाता खोल सकते हैं। यह विशेष स्कीम महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2 वर्ष के लिए दी गई है। इसमें कोई महिला या नाबालिक लड़की के नाम पर 31 मार्च 2025 तक खाता खोला जा सकता है। बच्ची के नाबालिग होने की स्थिति में उसके अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं।

खाता खोलने न्यूनतम राशि

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 200000 रुपए तक का डिपाजिट किया जा सकता है। साथ ही इस योजना में खाता धारक को सिंगर अकाउंट होल्डर होना चाहिए।

कब निकाल सकते हैं रकम

बताया गया है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट मे लगाए गए पैसे की भी छुट्टी का समय 2 वर्ष निर्धारित किया गया है। फॉर्म भरने के 2 वर्ष बाद आप की रकम में चोर होगी। लेकिन बताया गया है कि 1 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद अकाउंट होल्डर 40 प्रतिशत रकम निकाल सकता है।

अगर अकाउंट होल्डर मेच्योरिटी के समय भी नाबालिक है तो अभिभावक फार्म 3 भरने के बाद में मैच्योरिटी की रकम निकाल सकते हैं। जरूर है कि महिला सेविंग सम्मान सर्टिफिकेट स्कीम के अकाउंट को मेच्योरिटी से पहले बंद नहीं किया जा सकता।

बताया गया है कि विशेष परिस्थितियों में जैसे कि अगर खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो इस खाते को बंद किया जा सकता है। अगर अकाउंट होल्डर बीमार है तो या फिर नाबालिक अकाउंट होल्डर के अभिभावक की मृत्यु हो जाती है ऐसी स्थिति में पोस्ट ऑफिस खाताधारकों खाता बंद करने की अनुमति देता है।

Next Story