बिज़नेस

LPG Cyliner Price Cut: एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की कटौती, जानें नए रेट्स

LPG cylinder
x

LPG Price 

LPG Cylinder New Rates Update: महीने की शुरुआत में एलपीजी के दामों की समीक्षा की जाती है। साथ ही एलपीजी के दाम में परिवर्तन भी होते हैं।

LPG Cylinder New Rates Update: महीने की शुरुआत में एलपीजी के दामों की समीक्षा की जाती है। साथ ही एलपीजी के दाम में परिवर्तन भी होते हैं। 1 नवंबर 2022 को एलपीजी सिलेंडर के नए दान की घोषणा कर दी गई है। अब एलपीजी 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपए की कटौती की गई है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया।

किस शहर में कम हुए कितने रुपए

जानकारी के अनुसार अब 1 नवंबर से दिल्ली में इंडियन गैस का 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 115.5 रुपए कम हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 113 रुपए, मुंबई में 115.5 रुपए तथा चेन्नई में 116.5 रुपए कम हुए हैं।

कामर्शियल सिलेंडर के दाम घाट जाने के बाद दिल्ली में इंडेन का 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर अब 1859.5 रुपए की जगह 1744 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1846 रुपए की जगह अब 1696 रुपए में कमर्शियल सिलेंडर लिया जा सकता है। मुंबई में 1844 रुपए में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1696 रुपए में मिलेगा। बात अगर चेन्नई की करें तो यहां 2009 रुपए में मिलने वाला एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर अब 1839 रुपए में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर के दाम पर एक नजर

नवंबर के महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम निर्धारण में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ऐसे में 14.2 किलोग्राम भार वाला एलपीजी का सिलेंडर कोलकाता में 1079 रुपए में, दिल्ली में 1053 रुपए, मुंबई में 1052.5 रुपए तथा चेन्नई में 1068.5 रुपए में मिलेगा।

आमजनो को मिलेगी राहत

नवंबर के महीने में भले ही घरेलू एलपीजी गैस की कीमत में कटौती नहीं की गई। फिर भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी आने से कुछ ना कुछ राहत अवश्य मिलेगी। होटल तथा अन्य व्यवसाय में उपयोग होने वाला कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती होने से आमजन के उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम में कुछ ना कुछ कटौती अवश्य होगी।

Next Story