
Low Cost House: सस्ते में घर कैसे बनवाएं? कम खर्च होंगे पैसे, मजबूती पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

Kam Paise me Ghar Kaise Banaye: घर बनवाना व्यक्ति का एक बहुत बड़ा काम है। आज की महंगाई में घर बनवाना कठिन सा हो गया है। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि जानकारी के अभाव में कुछ अनावश्यक पैसे खर्च हो जाते हैं इससे बचने के लिए कुछ खास उपायों को अपनाना होगा। लेकिन यह नहीं है कि पैसे कम खर्च करते हैं तो हमारा घर कमजोर होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है। घर की मजबूती एकदम अन्य घरों की तरह ही रहेगी। लेकिन इसके लिए कुछ खास उपाय अपनाने होंगे। आइए जानें कौन से हैं वह उपाय;
कम खर्च में अच्छा घर कैसे बनाए?
HOW TO BUILD A GOOD HOME FOR LESS MONEY HINDI
बिना पिलर के घर
भवन विशेषज्ञों द्वारा बताया जाता है कि अगर आप 1 फ्लोर का घर बनवाना चाह रहे हैं तो आपके काफी पैसे बच सकते हैं। 1 फ्लोर का घर बनवाने वालों को चाहिए कि वह बिना पिलर और बीम का घर बनवाएं। इससे सीमेंट और बालू की बहुत बचत होगी। साथ ही घर की मजबूती पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
लोड बेयरिंग स्ट्रक्चर
लोड बेयरिंग स्ट्रक्चर में कलम और नीव की जरूरत नहीं होती इस कारण सरिया, गिट्टी, सीमेंट तथा लेबर की बचत होती है। साथ ही बताया गया है कि इसमें फ्लाई ऐश ईंट का उपयोग किया जाता है। जो सामान्य से काफी सस्ता है करीब 4 से 5 रुपए प्रति यूनिट ईंट पर बचत होती है।
वहीं बताया गया है कि फ्लाई ऐश ईंट का उपयोग कर बनाई गई ईंट मे प्लास्टर की आवश्यकता नहीं होती। कुल मिलाकर लोड बेयरिंग स्ट्रक्चर में संकास्ट का 20 फ़ीसदी होता है। वहीं लाखों रुपए की बचत होती है।
बचत के अन्य तरीके
घर बनाते समय मजबूत और कम खर्च पर घर बनाने के लिए बचत के अन्य तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। मार्बल की जगह सिरेमिक टाइल्स का उपयोग करने पर काफी बचत होती है। लीवर कॉस्ट तथा अन्य खर्चे भी कम हो जाते हैं। ऊपर बताई गई अन्य जानकारी पर अगर अमल किया जाए तो काफी सस्ते में घर तैयार हो सकता है।




