बिज़नेस

व्यापार में हो रहा घाटा या फिर शुरू करना चाहते हैं कोई बिजनेस तो करें यह उपाय, अवश्य होगा लाभ

Atal Pension Yojana
x

Atal Pension Yojana

किसी भी व्यापार या फिर कार्य को शुरू करने के पूर्व कार्यस्थल पर पूजा-पाठ अवश्य करवाया जाता है।

किसी भी व्यापार या फिर कार्य को शुरू करने के पूर्व कार्यस्थल पर पूजा-पाठ अवश्य करवाया जाता है। कभी सोचा है आपने ऐसा क्यों किया जाता है। क्या बिना पूजा के कार्य नहीं शुरू होगा। लेकिन हमारे शास्त्र इसकी अनुमति नहीं देते है। मंत्रो के द्वारा उस स्थान की नकारात्मकता को समाप्त किया जाता है। पूजा के दौरान कई ऐसे कार्य भी पुरोहित जी द्वारा करवाए जाते हैं जो एक तरह का टोटका होता है। इसे करने से अवश्य ही लाभ होता है।

बढ़ जाती हैं नकारात्मकता

अगर अच्छा चलता हुआ व्यापार बंद हे जाये, या फिर लगातार घाटा होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि पूजा का प्रभाव कम हे गया। कार्यस्थल में कई नकारात्मक शक्तियां अपना स्थान बना रही है। ऐसे में शास्त्रों में बताए कुछ उपाय अवश्य कर लेना चाहिए। इन उपायों का प्रभाव जैसे ही आपके कार्य में पडे़गा अवश्य ही लाभ मिलेगा।

सफलता के लिए अपनाएं

  1. कहा गया है कि अगर आप व्यापार में तरक्की चाहिए तो अपको अपनी टेबल में व्यापार वृद्धि यंत्र, श्रीयंत्र, क्रिस्टल या फिर कछुआ अवश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होना शुरू हो जायेगा।
  2. वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि हमें अपने कार्यस्थल की दीवारों में क्रीम, सफेद या फिर किसी भी हल्के रंगों का पेंट करवाना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा गया है कि अगर भड़कीले कलर किये गये हैं तो वह उत्तेजना को बढ़ाने में मददगार होते हैं इससे बचना चाहिए।
  3. कहा गया है कि हमें कार्य स्थल में कबाड़ एकत्र करके नहीं रखना चाहिए। आफिस, दुकान या फिर फैक्ट्री के खिडकी दरवाजे टूटे हुए और गंदे न रहे। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
  4. हमे आपने आफिस का मुख्य द्वार उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम की ओर रखना चाहिए। अंदर के दरवाजे उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नही होता साथ ही कार्य में तरक्की हेती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story