बिज़नेस

ताला-चाबी आपको बना सकता है लखपति, जानिए कैसे?

ताला-चाबी आपको बना सकता है लखपति, जानिए कैसे?
x

Lock-key

कई बार देखा गया है कि लाख जतन करने के बाद भी प्रयास के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं।

कई बार देखा गया है कि लाख जतन करने के बाद भी प्रयास के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। ऐसे में व्यक्ति काफी परेशान होकर अपनी किस्मत को कोसने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है की अगर कुछ टोटके आजमाएं जाएं तो बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। टोटकों के जानकर बताते हैं कि इनका भी लाभ मिलता है। टोटके कारगर होते ही भाग्य साथ देने लगता है जिससे बरक्कत होने लगती है।

आजमाएं 10 तरह के टोटके

  • आज हम ऐसे 10 तरह के टोटके के बारे में जानकारी देंगे जिनको आजमाने से लाभ मिलना निश्चित हो जाता है। जिसमें एक ऐसा टोटका ताला चाबी का है जिससे आजमाकर व्यक्ति लखपति बन सकता है।
  • किस्मत के बंद ताले को खोलने मे ताला चाबी का एक ऐसा टोटका है जो आपके भाग्य को खोल देगा जिससे आप की बरक्कत होना तय है। इसके लिए शुक्रवार के दिन नया ताला खरीद कर लाए। उसे अपने सिरहाने रख कर सो जाएं। अगली सुबह उस बंद ताले चाबी को मंदिर में छोड़ आए। बस इतना करते किस्मत के दरवाजे खुल जायेंगे।
  • अगर किस्मत साथ नहीं दे रहा है तो इसके सुधार के लिए रात को सोते समय एक बर्तन में पानी भरकर अपने बिस्तर के पास रखें। दूसरे दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी को घर के बाहर फेंक दे। ऐसा करने से आपके जीवन में काफी सुधार होने शुरू हो जाएंगे।
  • बताया गया है कि अगर समय साथ न दे तो अमावस्या के दिन गरीब को या फिर गाय को से सुधार होता है। वही कहा गया है कि पित्रगण भी प्रसन्न होते हैं।
  • सोमवार के दिन दाहिने हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से रुकी हुई तरक्की प्राप्त होती है। साथ ही किस्मत साथ देने लगता है।
  • काले कुत्ते को बाजरे की रोटी खिलाने से काफी लाभ मिलता है।
  • काम से लौटते समय व्यक्ति को खाली हाथ वापस घर नहीं आना चाहिए। इससे घर में कंगाली आती है। वहीं अगर ज्यादा पैसा खर्च न करना हो तो टाफी भी ला सकते हैं।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में अन्न और धन की कमी न हो, मनोकामना पूरी हो, जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहे तो इसके लिए हर दिन रसोई में बनने वाले भोजन में पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए।
  • प्रतिदिन सुबह उठने पर हमें अपनी हथेली को देखना चाहिए और उसे अपने चेहरे पर तीन बार फेरें। हथेलियों में हमारे भाग्य का राज हैं।
  • अगर पैसा आपके पास नहीं टिकता तो मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से मा लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • भाग्य को मजबूत करने के लिए अमावस्या के दिन एक टोटका करें। इसके लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरें और काला तिल मिलाकर भरकर रख दें। और अपने पितरों का ध्यान दक्षिण दिशा की ओर मुहकर बैंठकर करें। ऐसा करने से पितृदोष दूर होगा।

Next Story