बिज़नेस

जानवरो की तरह पति-पत्नी में होती है लड़ाई तो ये उपाय सुन उड़ जाएगी आपकी नींद, जानिए!

जानवरो की तरह पति-पत्नी में होती है लड़ाई तो ये उपाय सुन उड़ जाएगी आपकी नींद, जानिए!
x
हमारे भारतीय समाज में पति-पत्नी के रिस्ते को अटूट बताया गया है।

हमारे भारतीय समाज में पति-पत्नी के रिस्ते को अटूट बताया गया है। कहा जाता है कि यह सात जन्मों का बंधन होता है। लेकिन आज आधुनिकता के इस दौर में यह सात जन्मों के बंधन में कई बार खिचाव शुरू हो जाता है। अगर समय पर इस खिंचाव को दूर न किया गया तो वह रिस्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। आज हम पति-पत्नी के बीच के रिस्ते को अटूट बनाए रखने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। अगर आपके बीच भी ऐसा कुछ चल रहा है तो इन उपायों में किसी एक उपाय को करें अवश्य ही लाभ होगा।

केले की करें पूजा

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास बताया गया है। आमतौर पर कहा जाता है कि केले के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का साथ मिलता है। बताया गया है कि अगर किसी भी पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है तो ऐसे दोनो लोगों को गुरूवार के दिन केले के पूजा करनी चाहिए। इसके लिए सुबह उठकर पहले स्नान आदि कर पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद केले को जल चढ़ाएं। विधि विधान से पूजा करें। ऐसा करने से कुछ दिनों में अवश्य ही प्रेम बढ़ने लगेगा।

वहीं बताया गया है कि अगर किसी लड़के या लड़की का विवाह नहीं हो रहा है तो उसे भी केले की पूजा करनी चाहिए। केले की पूजा का वही विधान अपनाना है। अवश्य ही लड़की को मन चाहा वर तथा लड़के को मन चाही कन्या मिलती है।

इस मंत्र का करें जाप

बताया गया है कि अगर पति-पत्नी में तकरार है तो ऐसे लोगों को चाहिए कि वह भगवान विष्णु के नामों का जाप करें। इसके लिए बताया गया है कि 7 हल्दी की गांठ लें। इसे एक पीले कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से अवश्य ही लाभ होगा।

भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करें

इसी तरह बताया गया है कि अगर पति-पत्नी के बीच तकरार दूर करनी है तो भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। साथ ही एक माला गायत्री मत्र का जाप करें अवश्य ही दोनो के बीच तकरार दूर होगा और प्रेम बढ़ने लगेगा।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story