
LIC Saral Pension Scheme Big Alert April 2023: LIC ग्राहकों को हर महीने मिलेंगे ₹50000, जाने कैसे?

LIC Saral Pension Scheme 2023
LIC Saral Pension Scheme 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) द्वारा एक जबरदस्त योजना शुरू की गई है। इस पॉलिसी में अब आपको पेंशन पाने के लिए 60 वर्ष की उम्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कहने का मतलब यह है कि आप कम उम्र में भी एकमुश्त राशि जमा करने के पश्चात पेंशन का लाभ ले सकते हैं। अब इसमें आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित कर दी गई है। इस पॉलिसी के तहत 40 वर्ष की उम्र के लोग पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी द्वारा सरल पेंशन पॉलिसी पेश की गई है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। आइए, इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
क्या है सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana)
भारतीय जीवन बीमा निगम 'सरल पेंशन योजना' संचालित कर रही है। यह एक सिंगल प्रीमियम पेंशन योजना है। इसे लेने के लिए एक बार में प्रीमियम का भुगतान करना होता है, जिसके बाद जीवन भर पेंशन मिलती रहती है। पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को जमा राशि का भुगतान कर दिया जाता है।
सरल पेंशन योजना में पेंशन धारक को कई सुविधाएं दी गई हैं। पेंशन प्राप्त करने के लिए समय का चुनाव वह स्वयं कर सकता है। यह पेंशन हर 3 महीने, 6 महीने या फिर 12 महीने (सालाना) के अंतराल पर प्राप्त की जा सकती है। इस विकल्प का चुनाव पॉलिसी में शामिल होते समय ही करना होता है।
इस पॉलिसी का लाभ 40 से 80 वर्ष का कोई भी व्यक्ति, जो भारत का निवासी है, ले सकता है। साथ ही, पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने के बाद इसे कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।
किसे कितनी पेंशन प्राप्त होगी
सरल पेंशन योजना में कितनी पेंशन चाहिए, इसका चुनाव पॉलिसी लेते समय किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति 10 लाख रुपए का सिंगल प्रीमियम जमा करता है, तो उसे एलआईसी से सालाना लगभग 50,250 रुपए पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
अगर कोई व्यक्ति सरल पेंशन योजना में जमा की गई राशि बीच में ही वापस लेना चाहता है, तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार 5 प्रतिशत की कटौती कर शेष रकम वापस कर दी जाती है।
सरल पेंशन योजना में अलग-अलग समय के लिए निवेश किया जा सकता है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपए महीना, 6 महीने के लिए 6,000 रुपए या 1 वर्ष के लिए 12,000 रुपए न्यूनतम पेंशन की सुविधा मौजूद है।




