
LIC Listing Price: LIC IPO होल्डर्स को लिस्टिंग में कितना नुकसान हुआ, 949 का शेयर 867 में लिस्ट हुआ

LIC IPO Listing Share Price: देश का सबसे बड़ा IPO लेने वाले इन्वेस्टर्स को लिस्टिंग के वक़्त ही 8.11% का नुकसान सहना पड़ा है, LIC IPO की 17 मई को लिसिटंग शुरू हुई जहां NSE पर LIC का शेयर 77 रुपए, यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं, BSE पर ये 867 पर पर लिस्ट हुआ है। सरकार ने LIC के 3.5% हिस्से को बेचकर 21000 करोड़ रुपए तो कमा लिए है. लेकिन इन्वेस्टर्स को पहले दिन से ही नुकसान झेलना पड़ा है.
LIC IPO इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था, इश्यू का अपर प्राइस बैंड(LIC IPO Upper Price Band) 949 रुपए था, मतलब जिन इन्वेस्टर्स को शेयर में डिस्काउंट नहीं मिला उन्हें BSE प्राइस के हिसाब से पर शेयर 82 रुपए कालॉस हुआ है। लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से LIC का मार्केट कैप 5.48 लाख करोड़ रुपए रहा ऐसे में यह देश की 5वीं वैल्यूएबल कंपनी बन चुकी है.
LIC की लिस्टिंग में ही हुए 8.11% के लॉस के बाद लोग LIC कंपनी का मजाक बनाने लगे हैं. इंटरनेट में मीम्स बन रहे हैं. लोगों का कहना है कि LIC सिर्फ मरने के बाद ही पैसा कमाने देती है. जीते जी इससे प्रॉफिट होना नामुमकिन है.
LIC IPO खरीदने से इन्वेस्टर्स को कितना नुकसान हुआ
How much did investors lose by buying LIC IPO:
LIC पॉलिसी होल्डर्स को कितना नुकसान हुआ: LIC ने 15 शेयर का लॉट रखा था। पॉलिसी धारक कोटे से IPO में अप्लायकरने वालों को 60 रुपए का डिस्काउंट मिला। यानी एक शेयर (949-60) 889 रुपए में मिला था. इस हिसाब से 889 × 15 = 13,335 रुपए में 1 लॉट यानी 15 शेयर मिले। वहीं BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ था. मतलब पॉलिसीहोल्डर्स को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 22 रुपए का लॉस हुआ और 1 लॉट पर 330 रुपए का नुकसान हुआ.
LIC IPO पर रिटेल इन्वेस्टर्स को कितना लॉस हुआ: रिटेल और कर्मचारी के कोटे से IPO में अप्लाय करने वालों को 45 रुपए का डिस्काउंट मिला था. मतलब एक शेयर 949-45= 904 रुपए में मिला था। यानी 904 ×15 = 13,560 रुपए में 1 लॉट मिला । BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ था, रिटेल और LIC कर्मचारियों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 37 रुपए का लॉस हुआ 1 लॉट पर 555 रुपए कालॉस हुआ.
तय था शेयर प्राइज़ नीचे गिरेगा
ग्रे मार्केट में पहले ही यह संकेत दे दिए थे कि LIC IPO की जब लिस्टिंग होगी तब इसके शेयर होल्डर्स को थोड़ा नुकसान सहना पड़ेगा, लेकिन LIC IPO लिस्टिंग के एक दिन पहले ही GMP 25 रुपए से 0 रुपए हो गया था.
अभी और गिर सकते हैं LIC के शेयर
मार्केट में मंगवार को उछाल तो देखा गया है लेकिन अभी मार्केट नीचे जाने का ही संकेत दे रहा है. ऐसे में लिस्टिंग होने के बाद LIC Share Price और भी नीचे गिर सकती है. हो सकता है कि इन्वेस्टर्स को अगले हफ्ते तक 20 से 25% तक का नुकसान झेलना पड़े.




