बिज़नेस

एलआईसी की 'जीवन लाभ पॉलिसी', रोजाना 8 रुपए के खर्च पर पाएं 17 लाख रुपए

lic saral pension yojana
x

lic saral pension yojana

LIC's Jeevan Labh Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) एक भरोसेमंद इंश्योरेंस पॉलिसी दे रही है.

LIC's Jeevan Labh Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) एक भरोसेमंद इंश्योरेंस पॉलिसी दे रही है। जिसमें अगर 8 रूपये की बचत कर जमा किए जाएं तो आने वाले दिनों में पॉलिसी धारक (Policy Holder) को 17 लाख रुपए प्राप्त होंगे। इस बेहतरीन पॉलिसी का नाम है जीवन लाभ पॉलिसी। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए भी लाभप्रद साबित हो रही है जिन्होंने अभी तक एलआईसी की कोई भी पॉलिसी अपने लिए नहीं ली है।

क्या है 'जीवन लाभ पॉलिसी'

जीवन लाभ पॉलिसी के संबंध में बताया जाता है कि यह एक नाम लिंक्ड योजना है। यह पॉलिसी शेयर बाजार पर आधारित नहीं है। इसलिए इसमें मिलने वाला लाभ पूर्णरूपेण सुरक्षित है। अगर प्रतिदिन के हिसाब से लगाएं तो 8 रुपए और महीने के 233 रुपए जमा करने होंगे। मैच्योरिटी पर आपको 17 लाख रुपए प्राप्त होंगे।

क्या है उम्र सीमा

इस पॉलिसी का लाभ लेने के लिए निवेशक की उम्र 8 वर्ष रखी गई है। वही अधिकतम उम्र 59 वर्ष है। पॉलिसी लेने के बाद 16 से 25 वर्ष तक चलानी होती है। अगर किसी कारणवश पालसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो इसका फायदा नामिनी को प्राप्त होता है।

जरूरी दस्तावेज

इस पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी धारक को अपना पता सत्यापित करने के लिए उपयुक्त कागजात होने चाहिए। साथ में पैन कार्ड, आधार कार्ड, आयकर रिटर्न से जुड़ी जानकारी देनी होगी। उम्र प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज, मेडिकल जांच रिपोर्ट तथा सही तरीके से भरा हुआ फार्म आवश्यक है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story