बिज़नेस

LIC Jeevan Anand Plan 10 April 2023: ₹1400 जमा करने पर मिलेंगे ₹25 लाख, एलआईसी की नई पॉलिसी लांच

LIC Jeevan Anand Plan 10 April 2023: ₹1400 जमा करने पर मिलेंगे ₹25 लाख, एलआईसी की नई पॉलिसी लांच
x
LIC Jeevan Anand Plan 10 April 2023: एलआईसी की जीवन आनंद पालिसी में मेच्योरिटी बेनिफिट के साथ ही नामिनी के मौत के बाद और कई बेनिफिट मिलते हैं।

LIC Jeevan Anand Plan 10 April 2023: LIC द्वारा कई ऐसी पालिसी संचालित की जाती है जिसमें अच्छे खासे फायदे मिल रहे हैं। LIC की जीवन आनंद पालिसी में मेच्योरिटी बेनिफिट के साथ ही नामिनी के मौत के बाद और कई बेनिफिट मिलते हैं। इस पालिसी में प्रीमियम अवधि और पालिसी अवधि समान है। बताया गया है कि जीवन आनंद पॉलिसी लेने के बाद आपको महीने के 1400 रुपए जमा करने होते हैं। जिसमे बाद में 25 लाख रुपए प्राप्त हो जाते हैं।

क्या है बीमा का हिसाब किताब

बताया गया है कि अगर आप जीवन आनंद पालिसी (LIC Jeevan Anand Policy In Hindi 2023) ले रहे हैं आपकी उम्र 35 साल है और आप 500000 का सम एश्योर्ड लिया है तो आपकी पॉलिसी की अवधि 35 वर्ष है। इस पर आपको 16300 रुपए सालाना प्रीमियम देना होगा। 35 वर्ष में 5.70 रुपए जमा किए जाएंगे। यानी 1 महीने में करीबन 1400 रुपए जमा कराने पर मैच्योरिटी के समय 25 लाख रुपए मिलेंगे।

मिलता है दोगुना बोनस

जीवन आनंद पालिसी ने दोगुना बोनस मिलता है। लेकिन इसके लिए पालिसी 15 साल पुरानी होनी चाहिए। बताया गया है कि अगर पालिसी धारक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नामिनी को पालिसी के डेथ बेनिफिट का 125 प्रतिशत मिलता है। यदि पालिसी धारक की मृत्यु पालिसी अवधि समाप्त होने के बाद होती है तो उसे भी आज के बराबर राशि का भुगतान प्राप्त होता है।

बताया गया है कि साधारण प्रत्यावर्ती बोनस प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है। लेकिन इसमें कहा गया है कि पालिसी पूरी तरह से लागू होनी चाहिए। कहने का मतलब यह कि पालिसी का संचालन सुचारू रूप से चल रहा होता है तो साधारण प्रत्यावर्ती बोनस प्राप्त होता है।

वैकल्पिक लाभ

एलआईसी एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर पॉलिसी अवधि के दौरान अतिरिक्त प्रीमियम के भुगतान पर वैकल्पिक राइडर के रूप में उपलब्ध है। बताया गया है कि पालिसी अवधि के दौरान आकस्मिक मृत्यु के मामले में दुर्घटना बीमा राशि मूल योजना के तहत मृत्यु लाभ के साथ एकमुश्त भुगतान किया जाता है।

Next Story