
LIC IPO Size Changed: एलआईसी के आईपीओ का साइज़ 5 से घटकर 3.5% हो गया

LIC IPO size reduced from 5 to 3.5%: भारतीय जीवन बीमा निगम देश के सबसे बड़े IPO को लेकर उलझनों में है. रूस-यूक्रेन जंग के कारण पहले IPO की लॉन्च डेट पोस्टपोंड हुई और अब इशू साइज़ ही कम कर दिया गया. सरकार पहले LIC IPO का 5% शेयर पब्लिक करना चाहती थी लेकिन अब सिर्फ 3.5% शेयर ही बेचे जाएंगे। जिससे LIC करीब 21 हज़ार करोड़ रूपए जुटाएगी।
LIC IPO का साइज क्यों कम हुआ
पहले सरकार 5% स्टेक बेचने की योजना बना रही थी. जिससे तकरीबन 40-50 हज़ार करोड़ रुपए जुटाने थे, लकिन अब 3.5% शेयर की बेचे जाने हैं. हालांकि ऐसी संभवना है कि अगर मार्केट में इशू की डिमांड अच्छी होती है तो लिमिट 3.5% से बढाकर 5% की जा सकती है.
LIC IPO Valuation:
LIC के 3.5% शेयर से 21 हज़ार करोड़ रुपए जुटाने हैं इस लिहाज से LIC का वैल्युएशन 6 लाख करोड़ रुपए होता है, लेकिन पहले सरकार LIC की मार्केट प्राइज़ 17 लाख करोड़ रुपए बताई थी.
LIC IPO Launch Date:
सरकार को 12 मई के पहले-पहले LIC का IPO लांच करना ही पड़ेगा, अन्यथा वापस से कागजी कार्रवाई शुरू करनी पड़ेगी, इसी लिए सरकार एक हफ्ते के अंदर LIC के IPO को लॉन्च करने की योजना बना रही है. बता दें की LIC IPO से जुड़ा ग्राउंड वर्क पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले इश्यू की प्राइसिंग पर पोटेंशियल एंकर इन्वेस्टर्स के रिस्पॉन्स को इस हफ्ते रिव्यू किया जाएगा। लेकिन फिर भी सरकार अगर 12 मई तक IPO नहीं लाती है तो इसे अगस्त या सितंबर तक टालना होगा क्योंकि अपडेटेड तिमाही नतीजों के साथ नए पेपर और वैल्यूएशन सेबी के पास दाखिल करने होंगे।




