बिज़नेस

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए अभी

LIC IPO latest news updates
x
LIC IPO: आइये जानते हैं LIC के आईपीओ को लेकर क्या अपडेट है।

LIC IPO Latest News and Updates: देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार सभी को रहता है। एलआईसी ने आईपीओ के लिए सेबी में DRHP फाइल भी कर दिया है। इस आईपीओ के जरिए 5% हिस्सा बेचा कर LIC 60 से 65 हजार करोड़ जुटाएगी। यह आईपीओ पूरी तरह OFS होगा, इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इस मेगा आईपीओ में रिटेल निवेशकों का 35 परसेंट तक होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में एलआईसी आईपीओ के सभी डिटेल्स के बारे में बताएंगे।

LIC का इतिहास

1956 में 245 बीमा कंपनियों और प्रोविडेंट सोसाइटी को मिलाकर एलआईसी को बनाया गया। 5 करोड़ की पूंजी निवेश करके भारतीय सरकार के साथ एलआईसी ऐक्ट, 1956 की स्थापना की गई। एलआईसी इकलौती सरकारी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है, और इसमें सरकार की 100% भागीदारी है। एलआईसी का बाजार इतना मजबूत है कि अभी 30 करोड़ पॉलिसी होल्डर्स उनके पास हैं। देश में गांव-गांव तक एलआईसी पहुंची है। एलआईसी में 12 लाख से अधिक एजेंट्स हैं। एलआईसी का स्लोगन 'योगक्षेमम् वहाम्यहम' है। एलआईसी में करीब 1.25 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।

इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

वर्तमान में एलआईसी की एंबेडेड वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपए है। वहीं इस वित्तीय वर्ष यानी FY2121 तक न्यू बिजनेस प्रीमियम में मार्केट शेयर वैल्यू 66% रहा है। एलआईसी का बाजार बहुत मजबूत है।FY21 तक एलआईसी के 13.5 लाख एजेंट्स भी है। वित्त वर्ष 21 तक एलआईसी की कुल पॉलिसी 28.3 करोड़ रही है।

LIC IPO Valuation

वैल्यूएशन के लिए एंबेडेड वैल्यू जरूरी है। कुल वैल्यूएशन के बाद में RHP में दाखिला होगा। एलआईसी आईपीओ का मालिकाना हक और पूरी पूंजी सरकार के पास जाएगी ना कि कंपनी के पास।

LIC का IPO है, बहुत अधिक खास:

एलआईसी का आईपीओ, देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है। एलआईसी के आईपीओ से पहले देश में बड़ी संख्या में डीमैट अकाउंट्स खोले हैं, आम लोगों का इंटरेस्ट भी इसमें है। इस मेगा आईपीओ में पॉलिसी होल्डर्स के लिए अलग 10 परसेंट तक रिजर्व कोटा दिया गया है। इसमें पॉलिसी होल्डर्स को स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स को कोटा लेने के लिए उनका पॉलिसी नंबर और पैन लिंक होना आवश्यक है। इसके अलावा, एलआईसी कर्मचारियों के लिए भी आईपीओ में कोटा और डिस्काउंट रखा गया है।

एलआईसी की सब्सिडियर कंपनियां

LIC पेंशन फंड, LIC कार्ड सर्विस लिमिटेड , IDBI बैंक,LIC नेपाल, LIC लंका, LIC सिंगापुर।

एलआईसी की टॉप होल्डिंग्स:

रिलायंस इंडस्ट्रीज : 6.13%, इंफोसिस : 5.67%, IDBI बैंक: 49%, ITC: 16.23%, मारुति : 5.26%, TCS:3.65%

कर्मचारियों का अधिकतम रिजर्व कोटा होगा:

एलआईसी आईपीओ में कर्मचारियों का रिजर्व कोटा अधिकतम 5 परसेंट तक होगा। वहीं, एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स का रिजर्व कोटा अधिकतम 10 परसेंट तक होगा। QIB के लिए अधिकतम 50 परसेंट तक और QIB के हिस्से का अधिकतम 60 परसेंट हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए होगा।

Next Story