बिज़नेस

LIC Dhan Sanchay Plan Big Alert 14 April 2023: LIC की गजब पॉलिसी, फटाफट मिलेंगे कई फायदा

LIC Dhan Sanchay Plan Big Alert 14 April 2023: LIC की गजब पॉलिसी, फटाफट मिलेंगे कई फायदा
x
LIC Dhan Sanchay Plan: इन दिनों एलआईसी की एक जबरदस्त पालिसी लोगों की चहेती बनी हुई है। इस पॉलिसी का नाम धन संचय पालिसी रखा गया है। इसमें बीमा सुरक्षा के साथ ही बचत है।

LIC Dhan Sanchay Plan 2023, LIC Dhan Sanchay Plan Big Alert 14 April 2023: देश सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम समय-समय पर देश के लोगों के लिए नई-नई पालिसी देकर लाभान्वित कर रही है। इन दिनों एलआईसी की एक जबरदस्त पालिसी लोगों की चहेती बनी हुई है। इस एक पालीसी में कई सारे फायदे मिल रहे हैं। इस पॉलिसी का नाम धन संचय पालिसी रखा गया है। इसमें बीमा सुरक्षा के साथ ही बचत होती है। आज इस पालिसी में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिससे यह काफी लोकप्रिय हो चुकी है। आइए इस पॉलिसी के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

कई लाभ देती है यह पालिसी LIC Dhan Sanchay Plan 2023

जैसा कि इस पालिसी के नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि यह धन संचय करने वाली है। इसके नाम से स्पष्ट हो जाता है कि अगर आप यह पालिसी लेते हैं तो आपको बचत के साथ ही बीमा सुरक्षा भी प्राप्त होगा। यह पालिसी कई लाभ देती है।

मृत्यु लाभ

बताया गया है कि एलआईसी की धन संचय पालिसी में अगर पालिसी धारक की पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है तो कंपनी द्वारा मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें बीमित राशि का 11 गुना यानी कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत विकल्प ए और बी के तहत परिवार को भुगतान किया जाता है।

परिपक्वता लाभ

अगर बीमित व्यक्ति परिपक्वता अवधि तक जीवित रहता है तो उसे गारंटी के रूप में परिपक्वता लाभ और गारंटीसुदा लाभ दिया जाता है। इसके लिए पूर्व में ही लाभ निर्धारित किया जाता है। जिसका पूरा पूरा लाभ पालिसी धारक को प्राप्त होता है।

गारंटीकृत आय लाभ

बताया गया है कि धन संचय पालिसी के तहत में मेच्योरिटी की तारीख यानी की गारंटीड इनकम की पहली किस्त मेच्योरिटी की तारीख को प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद पालिसी धारक को हर महीने या फिर 3 महीने में लाभ मिलता रहेगा।

कौन होगा पात्र

एलआईसी की धन संचय पालिसी लेने के लिए पालिसी धारक की न्यूनतम आयु 3 वर्ष होनी चाहिए। और विकल्प बी के लिए आयु 65 वर्ष तथा विकल्प डी के लिए पालिसी धारक की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। पालिसी लेने के लिए पालिसी धारा की उम्र 3 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Next Story