बिज़नेस

LIC Aadhaar Shila Plan: महिलाओं के भविष्य के लिए शानदार पॉलिसी, जिसमें कम निवेश में अधिक बचत

LIC Aadhaar Shila Plan
x
LIC Aadhaar Shila Plan महिलाओं के भविष्य के लिए यह शानदार पॉलिसी है आइये जानते है इस पॉलिसी के बारे में।

LIC Aadhaar Shila Plan: देश की सबसे बड़ी और पुरानी, भरोसेमंद बीमा कंपनी LIC है। यह कंपनी समय-समय पर कई तरह के ऐसे प्लान लेकर आती है। जो लोगों को भविष्य की शानदार प्लानिंग करने में मदद करती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको ऐसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे जिसे आप छोटे निवेश से शुरुआत कर सकते हैं।

एलआईसी (LIC) के इस प्लान में निवेश (Investment) करने वाली महिलाओं को बचत और सुरक्षा दोनों का फायदा मिलता है। यह पॉलिसी उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिनके पास यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड है। आपके लिए एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Plan) एक शानदार निवेश पॉलिसी (Investment Policy) हो सकती है।

LIC Aadhaar Shila Plan: कौन उठा सकता है लाभ

इस पॉलिसी योजना (policy plan) में निवेश के लिए मिनिमम आयु सीमा 8 वर्ष है, एवं अधिकतम 55 साल की महिलाएं इस पॉलिसी को ले सकती है। वही इस पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय पॉलिसी होल्डर (policy holder) की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह पॉलिसी सेविंग के साथ-साथ लाइफ कवर भी प्राप्त कराती आती हैं।

LIC Aadhaar Shila Plan: मिलेगा शानदार रिटर्न

यदि आप 20 साल तक हर महीने 899 रुपए जमा कराते हैं। तो 20 साल में कुल 2 लाख 14 हजार रुपए का निवेश होता है। जिसमें आपको पॉलिसी के मैच्योर होने पर 3,97,000 रुपए मिलते हैं। इस पॉलिसी में निवेश कर महिलाएं अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है।

LIC Aadhaar Shila Plan: महिलाओं को कई फायदें

एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Plan) केवल महिलाओं के लिए ही है। जिसमें महिलाओं को कई तरह के फायदे मिलते हैं। जैसे इस पॉलिसी में कोई भी महिला कम से कम 75,000 हजार रुपएऔर अधिकतम 3,00000 रुपए तक का बीमा ले सकती है।

LIC Aadhaar Shila Plan: नहीं है टैक्स में कोई छूट

एलआईसी की इस स्कीम के दौरान आप तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के दौरान आप न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। अगर आप 20 साल तक हर महीने 899 रुपए जमा करते हैं। तो प्रथम वर्ष आपको सिर्फ 10,959 रुपए ही जमा होंगे। और इस पर आपको 4.5 फ़ीसदी का टैक्स भी देना होता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story