बिज़नेस

लाखो कर्मचारियों को मिलने वाली है GOOD NEWS! तैयारी में जुटी मोदी सरकार, जानें किसे-कितना होगा लाभ?

Government Employees News
x
Government Employees News: नया वर्ष 2023 केंद्रीय कर्मचारियों को 3 बड़े तोहफे देने जा रहा है। यह बात अलग है कि अभी इसके लिए घोषणा नहीं हुई है।

नया वर्ष 2023 केंद्रीय कर्मचारियों को 3 बड़े तोहफे देने जा रहा है। यह बात अलग है कि अभी इसके लिए घोषणा नहीं हुई है। लेकिन चल रही प्रक्रिया को देखते हुए माना जा सकता है कि बहुत जल्दी इन पर निर्णय लिया जाएगा। सरकार का प्रशासनिक अमला इस पर कार्य कर रहा है।

क्या है 3 तोहफे

केंद्रीय कर्मचारियों को तीन तोहफे मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस वर्ष 2023 में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी होगी। साथ ही फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए के भुगतान पर सरकार निर्णय ले सकती है। सोशल मीडिया की रिपोर्ट पर ध्यान दें तो पता चलता है कि इन सभी तोहफा के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

डीए में बढ़ोतरी

कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का इंतजार है। 31 जनवरी को महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। महंगाई के आंकड़े ही डीए की दर निश्चित करते हैं। जैसे ही 31 जनवरी को महंगाई के नए आंकड़े सामने आ जाएंगे उसके बाद निश्चित हो जाएगा की कर्मचारियों को कितना डीए प्राप्त होगा।

यह बात अलग है कि 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की बैठक के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अंतिम फैसला होगा। लेकिन 31 मार्च के बाद लगभग स्थिति साफ हो जाएगी कि कर्मचारियों को कितना डीए प्राप्त होगा। इसका लाभ पेंशनरों को भी प्राप्त होता है।

3 प्रतिशत हो सकती है बढ़ोतरी इसके लिए कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस बार महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान समय में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान हो रहा है। अगर इसमें 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

केंद्र सरकार के कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में रिवीजन का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। आने वाले बजट सत्र में कर्मचारियों को इंतजार है कि फिटमेंट फैक्टर अवश्य बढे़गा। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलता है।

वर्तमान समय में 2.57 प्रतिशत के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। अगर इसे 3.68 प्रतिशत बढ़ाया जाता है तो अगर मिनिमम बेसिक सैलेरी 18 हजार रुपए है तो वह बढ़कर 26 हजार रुपए हो जाएगी।

2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था। जब कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये थी वह सीधे बढ़कर 18000 रूपये हो गई। इसी तरह 90000 की सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ कर 2.5 लाख रुपए तक पहुंच गई थी।

18 महीने के डीए एरियर का इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए एरियर के भुगतान का इंतजार है। यह मामला अभी भी अटका हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलता है कि केंद्र सरकार देने से मना कर चुकी है। फिर भी कर्मचारी संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं कि करोना के समय वर्ष 2020 जनवरी से 2021 जून तक के डीए एरियर का भुगतान किया जाए।

18 महीने के इस रुके हुए डीए का भुगतान सरकार करती है तो कर्मचारियों को बड़ा लाभ होगा। कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 2.18 लाख रुपए तक आएंगे।

Next Story