बिज़नेस

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोना खरीदना फायदेमंद साबित होगा या नहीं, जानें

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोना खरीदना फायदेमंद साबित होगा या नहीं, जानें
x
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है इसका असर दुनिया भर के मार्केट में हो रहा है। युद्ध के कारण से गोल्ड मार्केट में भी भारी उछाल आया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है इसका असर दुनिया भर के मार्केट में हो रहा है। युद्ध के कारण से गोल्ड मार्केट (Gold Market) में भी भारी उछाल आया है। अधिकतर लोग यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि सोना खरीदने का यह सही समय है या नहीं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि एक्सपर्ट की क्या राय है?

एक्सपर्ट के अनुसार:

द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने कहा कि अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आप जरूर खरीद लें। सोने की कीमत में गिरावट आई है। अगर सोना 48 से 50 हजार रुपए प्रति तोला तक मिले तो अवश्य खरीद लें। अगर कोई कस्टमर ₹50,000 या इससे नीचे के रेट में खरीदता है तो कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सोने में कब हुई उठा-पटक?

दिल्ली में सोने का भाव बीते 24 फरवरी को 1,656 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 51 हजार 627 रुपए तक पहुंच गया था। वहीं इससे पहले 23 फरवरी को सोना 49 हजार ₹971 में था। आईबीजेए के अनुसार, सोने का रेट गुरुवार को 50,667 रुपए था।

भारतीय बाजार में पड़ सकता है जंग का असर:

सोने के दाम में आने वाले समय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी एक-दो महीने सोने की कीमत 48,000 से 52,000 रुपए के बीच में रहेगी। रूस और यूक्रेन के युद्ध का भारत के बाजार पर सीधे-सीधे कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत वहां से सोना इम्पोर्ट नहीं करता है। हालांकि भारतीय मुद्रा पर इस जंग का असर पड़ सकता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story