बिज़नेस

अपने फेस के आकार से जानिए कैसा होगा आप भविष्य?

अपने फेस के आकार से जानिए कैसा होगा आप भविष्य?
x
चेहरे की बनावट को देखकर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है।

चेहरे की बनावट को देखकर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। हमारे समुद्र शास्त्र में कुछ ऐसी जानकारी दी गई है जिनके माध्यम से हम व्यक्ति के चेहरे को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है चेहरे की बनावट। चेहरे की बनावट को देखकर हम सामने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, उसका व्यवहार तथा भविष्य के बारे में जान पाते हैं।

जाने 5 तरह के चेहरों के बारे में

  1. हम बताने जा रहे हैं पतले चेहरे के बारे में। जिस व्यक्ति का चेहरा पतला होता है ऐसे व्यक्ति चिड़चिड़ा और नकारात्मक सोच वाले होते हैं। इसके संबंध में कहा जाता है कि यह व्यवस्थित जीवन जीना पसंद करते हैं। अगर इसमें कोई खलल डालें तो वह नाराज हो जाते हैं। ऐसे लोगों के संबंध में कहा गया है कि यह बिना किसी के सहारे के सफलता नहीं प्राप्त करते।
  2. लंबे चेहरे वालों के संबंध में अगर बात की जाए तो इन्हें घमंडी बताया गया है। साथ ही यह जिद्दी स्वभाव के होते हैं। स्थित परिस्थिति में यह लोग अपने आप को दूसरों से बेहतर साबित करने में लगे रहते हैं। साथ ही इनमें क्षमता भी कुछ ऐसी ही होती है।
  3. बात अगर अंडाकार चेहरा बालों की करें तो यह सुंदरता के हिसाब से सबसे खूबसूरत चेहरा माना जाता है। ऐसे चेहरे के लोगों पर लोग अनायाश ही आकर्षित हो जाते हैं। अगर बात इनके भविष्य की करें तो अंडाकार चेहरे वाले लोग काफी रचनात्मक होते हैं। जीवन में खासी लोकप्रियता भी प्राप्त करते है।
  4. चौड़े चेहरे वाले लोग बहुत लकी होते हैं। साथ ही इन्हें बुद्धिमान बताया जाता है। साथ ही इनके प्रभाव के संबंध में कहा जाता है कि चौड़े चेहरे वाले लोग किसी भी तरह की परेशानी हो अपना रास्ता स्वयं लेते हैं।
  5. गोल चेहरे वाले लोगों को किस्मत वाला व्यक्ति कहा जाता है। इन्हें भाग्य के बल पर सब कुछ प्राप्त होता है। इस तरह के लोगों को खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान कहना कोई बड़ी बात नहीं है। इनका यही स्वभाव समाज में इनका स्थान निश्चित करता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story