बिज़नेस

Kisan Latest News: किसानों के लिए खुशखबरी, खेती के साथ करें मछली पालन सरकार दे रही भरपूर सहयोग, लाखों में होगी कमाई

Kharif season
x
Matsya Sampada Yojana News: किसानी को लाभ का धंधा केवल गेहूं और चावल की खेती कर नहीं बनाया जा सकता है.

Kisan Latest News: किसानी को लाभ का धंधा केवल गेहूं और चावल की खेती कर नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि किसान कुछ हटके कार्य करने की सोचे। अगर आप की ऐसी मंशा बन रही है तो आप मछली पालन का कार्य शुरू करें। क्योंकि सरकार मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों का भरपूर सहयोग कर रही है। आइए इस योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करें।

क्या है मत्स्य संपदा योजना Matsya Sampada Yojana 2023

मत्स्य संपदा योजना उन किसानों के लिए शुरू की गई है जो खेती के साथ-साथ मछली पालन करना चाहते हैं। सरकार मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से किसानों को 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। यह योजना मछली पालको के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। मछली पालक किसान योजना के माध्यम से सब्सिडी प्राप्त कर सकते है।

किसे कितनी मिलती है सब्सिडी

मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। लेकिन इसके लिए अलग-अलग वर्ग के लिए सब्सिडी भी अलग निर्धारित है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है।एससी, एसटी और महिला किसानों को या फिर महिला मछली पालको को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

अगर आप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको मत्स्य संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके पश्चात इसी आधिकारिक पोर्टल पर तालाब की खुदाई करने के लिए आवेदन करना होगा।

आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आवेदक का जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण साथ में मछली पालन कार्ड भी होना चाहिए। इन दस्तावेजों के आधार पर आप बड़ी आसानी के साथ आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Next Story