बिज़नेस

घर के मंदिर में रखें यह चीजें, प्रसन्न हो जाएंगी माता लक्ष्मी

घर के मंदिर में रखें यह चीजें, प्रसन्न हो जाएंगी माता लक्ष्मी
x
घर में बने पूजाघर में कुछ वस्तुओं को रखने से माता लक्ष्मी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है।

घर में बने पूजाघर में कुछ वस्तुओं को रखने से माता लक्ष्मी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है। इन वस्तुओं को घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही आज हम यह चर्चा करेंगे कि किस वस्तु को घर में रखने से ईश्वर की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में पूजा घर किस ओर हो रखें इस संबंध में भी विचार करेंगे।

ईशान कोण में बनवाएं पूजाघर

शास्त्रों में बताएं अनुसार घर बनवाते समय पूजाघर ईशान कोण में बनवाना चाहिए। ईशान कोण पूजाघर बनवाने के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। इस दिशा में देवताओं का वास बताया गया है। साथ ही कहा गया है ईश्वर की विशेष कृपा दृष्टि तथा आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मोर पंख

हमें अपने पूजा घर में मोर पंख अवश्य रखना चाहिए। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है उसे वह अपने मस्तक पर धारण करते हैं। जिस घर में मोर पंख रखा होता है वहां भगवान का निवास बताया गया है।

शंख

पूजा घर में शंख रखना, उसे बजाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे सुख शांति आती है। भगवान विष्णु शंख को अपने हाथों में धारण किए हुए है। दाहिना वर्ती शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। माता लक्ष्मी शंख को अपना भाई मानती है।

गंगाजल

गंगाजल सबसे पवित्र वस्तु है। गंगाजी को भगवान शिव अपनी जटाओं में धारण किए हुए हैं। जिस पूजाघर में गंगाजल रखा होता है वह स्थान पूर्ण पवित्र बताया गया है। गंगाजल की सबसे बड़ी विशेषता होती है कि वह कितना भी पुराना हो जाए लेकिन उसमें कीड़े नहीं पड़ते।

शालिग्राम

शालिग्राम भगवान को भगवान विष्णु के साक्षात स्वरूप बताया गया है। इनकी प्रतिदिन पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। शलिगराम भगवान की पूजा करने के दौरान तुलसीपत्र अवश्य चढ़ाना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story