बिज़नेस

LOAN के लिए अप्लाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

home loan tips
x
अगर आप भी जमीन (land laon) या घर के लिए लोन (home loan) ले रहें तो इन बातो का ध्यान जरूर रखें।

Home Loan Tips: अधिकतर लोगों को घर खरीदते समय पैसों की कमी के कारण लोन लेना पड़ता है। कुछ लोग जमीन लेकर घर बनवाते हैं तो कुछ तैयार फ्लैट्स या घर खरीदते हैं।आप घर खरीदने के लिए लोन लेंगे या फिर जमीन लेकर घर बनवाने के लिए,ये आप को तय करना है। यह ध्यान रखें कि होम लोन और लैंड लोन दोनों अलग-अलग होते हैं ।आज हम आपको इस आर्टिकल में होम लोन और लैंड लोन के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे।

Land Loan के लिए एलिजिबिलिटी

भारत में रहने वाला हर नागरिक होम लोन (Home Loan) और लैंड लोन (Land Loan) ले सकता है। अनिवासी भारतीयों को होम लोन मिल सकता है लेकिन लैंड लोन केवल भारत में रहने वाले निवासी को ही मिलता है।

अधिकतम Land Loan

लैंड लोन के लिए ऋण राशि कम होती है। जहां केवल भूमि खरीदने के लिए फंडिंग होनी है वहां संपत्ति की लागत का 70-75% तक लोन मिलता है, और होम लोन में संपत्ति के मूल्य का 90% तक लोन मिलता है। लोन आवेदक अगर भूमि खरीद और कंस्ट्रक्शन लोन प्राप्त करता है, तो अधिक लोन मिलता है। आवेदक डाउनपेमेंट के लिए कम से कम 30 परसेंट या अधिक राशि की व्यवस्था करें तो अच्छा होता हैं।

टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit)

होम लोन के मूलधन रिपेमेंट पर आयकर कानून के सेक्शन 80c और ब्याज के रीपेमेंट पर सेक्शन 24 बी के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। और लैंड लोन पर ऐसा कोई टैक्स बेनिफिट उपलब्ध नहीं होता है।

जमीन की स्थिति

लैंड लोन मिलने में जमीन के उपयोग का स्टेटस अहमियत रखता है। कर्जदाता आवासीय भूमि के लिए लोन लेना अधिक पसंद करते हैं। कृषि या व्यवसायिक भूमि खरीदने के लिए लैंड लोन नहीं मिलता है। कुछ विशेष लोन का उपयोग कृषि भूमि खरीदने के लिए किया जाता है लेकिन यह लोन आसानी से नहीं मिल पाते हैं। सीमांत किसानों या भूमिहीन मजदूरों जैसे विशिष्ट बाॅरोअर्स के लिए ही ये लोन होते हैं। नगर निगम क्षेत्र के बाहर की संपत्ति के लिए भी होम लोन लिया जा सकता है। लैंड लोन गांव या औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जमीन पर आमतौर पर नहीं मिलता। यह निगम या नगर पालिका सीमा के अंदर उपस्थित होना अनिवार्य है और जमीन का भी स्पष्ट सीमांकन होना चाहिए।

कर्ज चुकाने के लिए अधिकतम अवधि

होम लोन का कर्ज चुकाने के लिए अधिकतम अवधि 30 सालों तक होती है एवं लैंड लोन में कर्ज चुकाने के लिए अधिकतम अवधि 15 साल की होती है।

ब्याज दर

होम लोन में ब्याज दर लैंड लोन की बजाय काफी कम होती है। लैंड लोन उच्च दर पर मिलता है।

Next Story