बिज़नेस

घर और कार्यालय में रख ले कछुआ फिर बरसेगा पैसा आप हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे?

घर और कार्यालय में रख ले कछुआ फिर बरसेगा पैसा आप हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे?
x
हमारे हिंदू धर्म में साथ ही चीनी वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों को देवताओं का वाहन बताया गया है।

हमारे हिंदू धर्म में साथ ही चीनी वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों को देवताओं का वाहन बताया गया है। इन पर देवी-देवताओं की असीम कृपा होती है। अगर हम इनका उपयोग वास्तु शास्त्र के अनुसार करते हैं तो हमें लाभ प्राप्त होता है। आज हम बात कर रहे हैं कछुआ के संबंध में। फेंगशुई के अनुसार कछुआ को धन दौलत का प्रतीक माना गया है। इसे कार्यस्थल पर रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिससे व्यक्ति का व्यापार दिन दूना रात चौगुना बढ़ता है। आइए जानें इसके और भी कई फायदे।

  1. कहा गया है कि अगर घर या कार्यालय में धातु का कछुआ रखा गया है तो बहुत शुभ है। धातु का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के हर सदस्य तथा दफ्तर के सभी कर्मचारी मन लगाकर कार्य करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
  2. बताया गया है कि हम अपने घर में चांदी, पीतल या फिर तांबे का कछुआ बनाकर रख सकते हैं। इनसे भी बहुत लाभ प्राप्त होता है।
  3. कहा गया है कि घर में क्रिस्टल का कछुआ रखने से भी धन में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु दोष दूर होता है।
  4. वही ड्रैगन का कछुआ रखने से नेगेटिव एनर्जी घर से दूर भाग जाती है। घर में किसी तरह का कलह नहीं होता।

किस दिशा में रखें कौन सा कछुआ

  1. बताया गया है कि घर के पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में लकड़ी का कछुआ रखने से धन दौलत में वृद्धि होती है। परिवार के सदस्यों में आपसी संबंध प्रगाढ़ होते हैं।
  2. पूर्व-उत्तर या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में मिट्टी का कछुआ रखने से बहुत लाभ प्राप्त होता है। घर में आर्थिक उन्नति के साथ ही पारिवार मे सुख शांति बढ़ता है।
  3. उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से कैरियर में तरक्की मिलती है।
  4. काले रंग के कछुए की पेंटिंग घर में लगाना उपयुक्त बताया गया है।
  5. खुले मुंह वाले कछुआ की पेंटिंग लगाना बहुत शुभ माना गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story