बिज़नेस

घर में मौजूद फ्रिज तथा अन्य इलेक्ट्रिक सामान को रखे ऐसे फिर होगी माँ लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी पैसो की कमी

घर में मौजूद फ्रिज तथा अन्य इलेक्ट्रिक सामान को रखे ऐसे फिर होगी माँ लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी पैसो की कमी
x
किचन के अंदर उपयोग होने वाले सामान हमें कहां रखने चाहिए इसलिए ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.

क्या आपको पता है कि किचन के अंदर उपयोग होने वाले सामान हमें कहां रखने चाहिए। कई बार घर तो वास्तु के अनुसार बना होता है लेकिन घर के अंदर अगर वास्तु विचार नहीं किया गया है तो हमें कई तरह की परेशानियां आती हैं। आज हम किचन में फ्रिज सहित उपयोग होने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को कहां रखना चाहिए इस संबंध में चर्चा करेंगे।

इस दिशा में बनवाएं किचन

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किचन अग्नेय कोड यानी की पूरब दक्षिण के कोने में बनवाना चाहिए। यह सर्वोत्तम स्थान बताया गया है। अगर किसी कारण बस आप अग्नेय कोण में किचन नहीं बनवा पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में उत्तर पश्चिम कोने में भी रसोईघर बनवाया जा सकता है।

रसोई में हो पर्याप्त जगह

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कई बार लोग रसोई घर बनवाते समय उसे संकरा कर देते हैं। यह गलत पद्धति है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि रसोईघर में भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए। जिससे किचन में उपयोग होने वाली सामग्री व्यवस्थित तरीके से रखी जा सके। आइए जाने हमें कौन सा सामान कहां रखना चाहिए।

अन्य छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारियां

  1. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किचन में चूल्हा अग्नि कोण में रखना शुभ बताया गया है। जिससे भोजन बनाते समय व्यक्ति का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहे।
  2. हमें किचन के अंदर सिंक लगवाते समय उत्तर-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए।
  3. किचन में खाली सिलेंडर दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। वही पर आटा दाल मसाला आदि सामान भी रख सकते हैं।
  4. किचन में माइक्रोवेव ओवन, गीजर, मिक्सर जैसे सामान अग्नेय कोण के समीप दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
  5. बताया गया है कि फ्रिज को पश्चिम दिशा में रखना सबसे उपयुक्त होता है।
  6. किचन में वास्तु दोष दूर करने के लिए वहां स्वास्तिक का चिन्ह बना दे। इससे वातावरण में सकारात्मक शक्तियों का संचार बना रहता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story