बिज़नेस

इस पौधे की खेती किसानों को करेगी मालामाल, एक बार लगाने पर 150 सालो तक होगा मुनाफा

Jojoba cultivation
x
आज हम बात करेंगे जोजोबा की खेती (Jojoba Farming) के बारे में।

Jojoba Farming In Hindi: जोजोबा (Jojoba) का नाम सुनने पर दिमाग में कुछ कौतूहल जैसा होता है। लेकिन यह कौतूहल लाजमी है। नया नाम सुनने के बाद अक्सर ऐसा होता है। लेकिन भारतीय किसानो के लिए जोजोबा किसी वरदान से कम नही है, क्योकि आधुनिक समय में जोजोब से निकलने वाले तेल का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन की बानने वाली सामग्रियों में किया जाता है। अब तो आपको भी लगने लगा होगा कि जोजोबा (Jojoba) का आज के समय में कितना उपयोग है। सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी कम्पनियां इस तेल का बहुतायत में उपयोग कर रही हैं। अगर देश का किसान इस खेती को अपनाता है तो कम समय में मालामाल हो सकता है।

क्या है जोजोबा (Jojoba)


जोजोबा एक ऐसा पौधा है जिसकी मूल रूप से खेती मैक्सिको, कैलीफोर्निया और एरिजोना के रेगिस्तानी इलाकों में किया जाता है। इसका पौधा 3 से 5 मीटर उंचा का होता है। इसके बीजों में तेल की मात्र करीब 40 से 55 प्रतिशत है।

हर मौसम में रहता है हरा

यह वर्ष भर हरा रहता हैं और धीमी गति से बड़ा होता है। जोजोबा का पौधा माइनस 2 डिग्री तथा 55 डिग्री तापमान पर भी जीवित रहता है। रेतीली जमीन में भी इस पौधे को लगाकर भरपूर उत्पादन लिया जा सकता है। ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि इसे न तो ज्यादा पानी की आवश्यकता होती और न ही उर्वरक चाहिए होता है। कहा तो यहां तक जाता है कि जोजोबा बिना पानी के भी जीवित रहता है।

कीटों के प्रभाव से सुरक्षित

वहीं कहा जाता है कि अगर व्यावसाइक तौर पर इसकी खेती की जाती है और समय-समय पर पानी आदि दिया जाता है तो इसका उत्पादन और अधिक बढ़ जाता है। लेकिन जलभराव होने पर पौधे का नुक्सान होता है। पौधे में कीटों का प्रभाव नही हेता है। जेजोबा के पौधे के सम्बंध में बताया जाता है कि यह पपीते की तरह नर और मादा दो अलग-अलग तहर के होते हैं। ऐसे में जोजोबा का पौधा लगाते समय 10 नर और 10 मादा पौधे उगाए जाते हैं।

क्या-क्या बनता है (Jojoba Products)


जानकारी के अनुसार जोजोबा के पौधे से मिलने वाले तेल (Jojoba Oil) का उपयोग ज्यादातर सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री बनाने वाली कम्पनियां करती हैं। जिसमें मॉइस्चराइजर, फेस क्रीम, शैंपू, बालों का तेल, लिपस्टिक, एंटी एजिंग और सन केयर जैसे उत्पादों में किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग अन्य रसायनों की तैयारी और फार्मास्यूटिकल्स अनुप्रयोगों में किया जाता है।

राजस्थान में होती है खेती

Jojoba Farming In India: एक ओर जहां जोजोबा की खेती भारत के रजस्थान में पर्याप्त मात्रा में की जाती है। वहीं भारत के पंजाब, हरियाणा, उडीसा, तमिलनाडु, आंध प्रदेश और कर्नाटक में भी अच्छी सम्भावना है। भारत में करीब 600 से 700 हेक्टेयर भूमि पर होती है। जिसमें राजस्थान में कुल उत्पादन का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा केवल राजस्थान में होता है। वही गुजरात में 100 हेक्टेयर तथा महाराष्ट्र में 50 हेक्टेयर जमीन पर जोजोबा उगाया जा रहा है।

Next Story