बिज़नेस

Janani Suraksha Yojana In Hindi 2023: प्रेग्नेंट महिलाओं को सरकार दे रही है आर्थिक मदद! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये, फटाफट भरे फॉर्म

Janani Suraksha Yojana In Hindi 2023: प्रेग्नेंट महिलाओं को सरकार दे रही है आर्थिक मदद! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये, फटाफट भरे फॉर्म
x
Janani Suraksha Yojana In Hindi: सरकार गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने जननी सुरक्षा योजना संचालित कर रही है।

Janani Suraksha Yojana In Hindi 2023, JSY Scheme: वर्तमान समय में देश की सरकार समाज के हर वर्ग का ख्याल रखते हुए योजनाएं संचालित कर रही है। खासतौर पर देश के गरीब तबके का तथा महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सरकार गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने जननी सुरक्षा योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिला तथा उसके गर्भ में पल रही संतान की बेहतर देखरेख के लिए यह योजना बहुत कारगर सिद्ध हुई है। आइए इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

क्या है जननी सुरक्षा योजना Janani Suraksha Yojana Online Registration

जननी सुरक्षा योजना केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। इस योजना में उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है। गरीब और कमजोर तबके की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 3400 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का मानना है कि गर्भवती महिला और नवजात शिशु की खानपान और देखरेख में यह राशि सहयोगी सिद्ध होगी।

जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 12 अप्रैल 2005 में की गई थी। तब से यह योजना निरंतर गर्भवती महिलाओं को सहयोग दे रही है। सरकार द्वारा यह लाभ शहर और गांवों में निवास करने वाली हर गर्भवती महिला को दी जा रही है।

किसे कितनी मिलती है मदद Janani Suraksha Yojana Amount

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को 14 सौ रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके साथ ही 300 रुपए आशा सहयोगी, 300 रुपए अतिरिक्त सेवा के लिए सरकार दे रही है। कुल मिलाकर गांव में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 2000 रुपए दिए जाते हैं।

इसी तरह शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को प्रसव के लिए 1000 रुपए तथा आशा सहयोगी को 200 और अतिरिक्त मदद के लिए 200 रुपए दिए जा रहे हैं।

पात्रता और जरूरी दस्तावेज Janani Suraksha Yojana Documents

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को केवल 2 बच्चों के जन्म में दिया जाता है। कहा गया है कि गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष तथा गरीबी रेखा में नाम होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को जरूरी दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जननी सुरक्षा कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज की फोटो, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी तथा सरकारी अस्पताल में प्रसव का पत्र होना चाहिए।

Next Story