बिज़नेस

IPL News 2021: इन दो नए शहरों की टीम आईपीएल से जुड़ी, अब 10 टीमें खेलेंगी

Aaryan Puneet Dwivedi
25 Oct 2021 8:21 PM IST
This year will be biggest IPL ever preparation is fast 1214 players will be bidding
x
IPL News 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के साथ दो और नई टीमें जुड़ गई है. अब 8 की जगह 10 टीमें मैदान पर उतरेंगी.

IPL News 2021: दुनिया के सबसे लोकप्रिय Indian Premier League (IPL) में अब तक 8 टीमें खेलती रही हैं. दो नई टीमों के लिए IPL ने बिडिंग (IPL New Teams Bidding) बुलाई थी. जिनमें भारत के दो शहरों को चुन लिया गया है.

IPL New Teams Bidding में दो नई टीमों को चुन लिया गया है. अभी तक टूर्नामेंट में 8 टीमें खेला करती थी अब दो नई टीमें अगले सेशन यानि IPL 2022 में टूर्नामेंट का हिस्सा रहेंगी. IPL की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ की घोषणा आज सोमवार (IPL News Today 2021) को की गई है.

इन्हें मिली फ्रेंचाइजी

BCCI सूत्रों की मानें तो संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले RPSG Group ने 7 हजार करोड़ रूपए से अधिक बोली लगाकर लखनऊ (IPL New Team for Lucknow) की टीम पर दावा जताया है. साथ ही निजी इक्विटी फर्म CVC Capitals पार्टनर ने 5 हजार करोड़ से अधिक की बोली लगाकर अहमदाबाद टीम (IPL New Team for Ahmedabad) की फ्रेंचाइजी पर दावा ठोंका है.

संजीव गोयनका इसके पहले IPL की पुणे फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) के मालिक रहे हैं और वह आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) फ्रेंचाइजी एटीके मोहन बागान के मालिक भी हैं.


अब ये टीमें IPL 2022 में खेलेंगी (New IPL Team for 2022)

  1. Chennai Super Kings (CSK)
  2. Delhi Capitals (DC)
  3. Kolkata Knight Riders (KKR)
  4. Mumbai Indians (MI)
  5. Punjab Kings (PBKS)
  6. Rajasthan Royals (RR)
  7. Royal Challengers Bangalore (RCB)
  8. Sunrisers Hyderabad (SRH)
  9. Ahmedabad (New Team, Name not decided Yet)
  10. Lucknow (New Team, Name not decided Yet)
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story