
महंगाई का झटका! आज 1 दिसंबर से रोजमर्रा से जुड़े कार्यों में हुए ये बड़े बदलाव, आपका जानना है जरूरी

साल 2021 का अंतिम माह दिसंबर आज से शुरू हो चुका है. इसके साथ ही दिसंबर माह (1st December) का पहला दिन आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आया है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder), बैंकिंग से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक महंगे हो गए हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रूपए का इजाफा किया है. साथ ही रिलायंस जियो के रिचार्ज में 21 फीसद तक बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं SBI ने क्रेडिट कार्ड में प्रति ट्रांसक्शन 99 रूपए चार्ज जोड़ने शुरू कर दिए हैं.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें
साल के अंतिम माह की पहली तारीख यानि 1 दिसंबर 2021 को पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रूपए तक बढ़ा दिए गए हैं. पेट्रोलियम कंपनियों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है. पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना महंगा हो सकता है.
SBI Credit Card के इस्तेमाल पर चार्ज लगेगा
SBI Credit Card यूजर्स के लिए बुरी खबर है. आज 1 दिसंबर से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर चार्ज लगने जा रहा है. जिसके चलते क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करना महंगा पड़ सकता है. हर खरीदारी पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा. यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा. SBI के अनुसार 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और टैक्स देना होगा. सबसे पहले SBI क्रेडिट कार्ड ने इसकी शुरुआत की है.
DTH रिचार्ज के लिए चुकाने होंगे ज्यादा दाम
आज से स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और जी जैसे चैनल्स के लिए 35 से 50% तक ज्यादा कीमत चुकानी होंगे. सोनी चैनल को देखने के लिए 39 रुपए की जगह 71 रुपए प्रतिमाह देने होंगे. इसी तरह ZEE चैनल के लिए 39 रुपये की बजाय 49 रुपए महीना, जबिक Viacom18 चैनलों के लिए 25 की जगह 39 रुपए देने होंगे.
जियो के रिचार्ज प्लान हुए महंगे
रिलायंस जियो ने आज से अपने टैरिफ प्लान (Reliance Jio Recharge Plan) महंगे कर दिए हैं. अब जियो के 75 रुपए वाले प्लान के लिए 1 दिसंबर से 91 रुपए चुकाने होंगे। जियो के रीचार्ज प्लान करीब 21% तक महंगे हो गए है. अब 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान अब 2,879 रुपए में मिलेगा. डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है. अब 6 GB डेटा के लिए 51 के बजाय 61, 12 GB के लिए 101 के बजाय 121 रुपए और 50 GB के लिए 251 रुपए के बजाय 301 रुपए खर्च करने होंगे.
PNB में सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है. बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों (Interest Rates on PNB Saving Account) में कटौती करने का फैसला किया है. बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है. नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी.
दोगुनी होगी माचिस की कीमत
14 साल बाद माचिस (Matchbox) के दाम दोगुने होने जा रहें है. अब 1 रूपए में मिलने वाली माचिस 2 रूपए में मिलेगी. इसके पहले 2007 में माचिस के कीमत में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई थी. 2007 के पहले माचिस 50 पैसे की मिला करती थी, जिसका दाम बढ़ने के बाद 1 रूपए हो गई थी. अब 1 दिसंबर के बाद माचिस यानि दियासलाई 2 रूपए में मिलेगी.
UAN Aadhaar Link की डेडलाइन 30 नवंबर
EPFO ने यूएएन को आधार से लिंक (UAN Aadhaar Linking) की डेडलाइन 30 नवंबर घोषित कर रखी है. यानि 30 नवंबर तक PF अकाउंट होल्डर्स को अनिवार्य रूप से अपने यूएएन को आधार से लिंक करा लेना चाहिए. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो अगले दिन यानि 1 दिसंबर 2021 से आप न ही EPFO की सर्विसेज का इस्तेमाल कर पाएंगे और न ही पीएफ अकाउंट से राशि निकासी कर पाएंगे.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




