बिज़नेस

Indoor Solar Cooking System: यहां से मिलेगा सोलर चूल्हा वह भी बहुत कम दाम में, जल्दी करें आवेदन

Indoor Solar Cooking System: यहां से मिलेगा सोलर चूल्हा वह भी बहुत कम दाम में, जल्दी करें आवेदन
x
अब सोलर एनर्जी का उपयोग छोटे स्तर पर भी किए जाने का प्रयास तेजी के साथ चल रहा है। इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा एक खास चूल्हा बनाया गया है जो सूर्य से ऊर्जा लेता है और गर्मी में बदलकर उपकरण की सहायता से खाना बनाने में मदद करता है।

Indoor Solar Cooking System देश ही नहीं विश्व सोलर एनर्जी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाला समय सोलर एनर्जी का है। सोलर प्लांट के माध्यम से बंपर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। लेकिन अब सोलर एनर्जी का उपयोग छोटे स्तर पर भी किए जाने का प्रयास तेजी के साथ चल रहा है। हम बात कर रहे हैं हर घर में खाना बनाने के लिए सोलर एनर्जी का उपयोग करने के संबंध में। सभी को पता है हर घर में हर दिन भोजन बनता है। दोनों टाइम भोजन बनता है। भोजन बनाने के लिए या तो एलपीजी गैस का उपयोग किया जाता है या फिर विद्युत हीटर का उपयोग किया जाता है। लेकिन अब इससे अलग सोलर एनर्जी का उपयोग करते हुए खाना बनाने के उपकरण विकसित किए गए हैं।

बनाया गया खास चूल्हा

इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा एक खास चूल्हा बनाया गया है जो सूर्य से ऊर्जा लेता है और गर्मी में बदलकर उपकरण की सहायता से खाना बनाने में मदद करता है। बताया गया है कि इसमें एक विशेष बैटरी है जो गर्मी कोई स्टोर कर सकती है। कहने का मतलब यह कि इस चूल्हे का उपयोग रात के समय भी खाना बनाने में किया जा सकता है। इस चूहे का वैज्ञानिकों द्वारा परीक्षण किया जा चुका है इसे पूर्ण रूप से सुरक्षित बताया है।

कितने लोगों का बन सकता है खाना

बताया गया है कि इस उपकरण की सहायता से आप दिन और रात में लगभग 4 लोगों के पूरे परिवार का खाना पका सकते हैं। यह उपकरण आपके किचन में रखा रहेगा। ऊपर छत में पैनल से एक लीड चूल्हे तक आएगी। जिससे यह उपकरण पूरी तरह से काम करता रहेगा। बताया गया है कि यह ऐसा चूल्हा है जिसे बार-बार धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

क्या है इसकी कीमत

बताया गया है कि अभी यह चूल्हा बाजार में 18000 से लेकर 30 हजार रुपए के बीच मिल रही है। लेकिन सरकारी सहायता के पश्चात इसकी लागत 10000 से 12000 रुपए के बीच हो जाती है। बहुत ही सरल तरीके से इसे खरीदा जा सकता है।

बताया गया है कि इस चूल्हे की लाइफ 10 वर्ष से ज्यादा की है। वही बताया गया है कि इसमें लगने वाला सोलर पैनल 25 वर्ष तक काम करता है। सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Next Story