बिज़नेस

Indian Rupee Coin In Hindi: किस शहर में बना है आपके घर में रखा हुआ सिक्का, फटाफट इस निशानी से करे पहचान

INDIAN_COIN
x

INDIAN_COIN

Identify the Origin of Your Coin with Mint Mark: हमारी जेब में पड़ा हुआ सिक्का हमें बताता है कि वह किस शहर में बनाया गया है.

Indian Rupee Coin In Hindi: हमारी जेब में पड़ा हुआ सिक्का हमें बताता है कि वह किस शहर में बनाया गया है। या कहे की उस सिक्के की ढलाई किस शहर में हुई है यह जानने के लिए सिक्के की बनावट के बारे में जानकारी रखनी होगी। आइए आज हम सिक्के की बनावट, सिक्के में बने हुए चिन्ह से जानकारी हासिल करें कि कौन सा सिक्का किस शहर में बना है।

कहां कहां बनते हैं सिक्के

जहां सिक्के बनते हैं उसे टकसाल कहा जाता है। भारत देश में कुल 4 टकसाल हैं। नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता यह ऐसे चार शहर हैं सिक्कों की ढलाई का काम होता है। यही सिक्का बनने का कारखाना लगा हुआ है। सरकार जैसे ही आदेश देती है उस हिसाब से यहां सिक्कों की ढलाई कर उनकी डिलीवरी दी जाती है। सिक्कों में बने खास निशान को देखकर पता लगाया जा सकता है कि सिक्का भारत के किस साल में बना है। आइए इसके बारे में हम भी जानकारी एकत्र करें।

पहचान का तरीका

सिक्का किस टकसाल में बना है यह जानने के लिए उसे गौर से देखिए।

बताया गया है कि अगर किसी सिक्के में डीओटी का निशान बना है तो समझ लेना चाहिए कि यह सिक्का मुंबई के टकसाल का बना हुआ है।

वहीं बताया गया है कि अगर किसी सिक्के में डायमंड का निशान बना हुआ है। तो यह सिक्का मुंबई के टकसाल में तैयार कर दिया गया है।

अगर किसी भी सिक्के में स्टार का चिन्ह बना हुआ देखें तो समझ लें कि यह सिक्का हैदराबाद के टकसाल का बना हुआ है।

अगर आप किसी भी सिक्के में कोई भी निशान नहीं दिख रहा है तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह कोलकाता टकसाल का बना हुआ सिक्का है।

Next Story