बिज़नेस

अगले 3 साल में 5 ट्रिलियन डॉलर होगी भारत की इकोनॉमी, फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़ देगा

अगले 3 साल में 5 ट्रिलियन डॉलर होगी भारत की इकोनॉमी, फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़ देगा
x
Indian Economy: महामारी के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है, आने वाले समय में देश फ़्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को इकोनॉमी के मामले में पीछे छोड़ देगा

Indian Economy: महामारी के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है, आने वाले 3 साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी, इसी के साथ फ़्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को इकोनॉमी के मामले में भारत पछाड़ कर रख देगा। दरअसल भारत को इस वित्तीय वर्ष में 27.37 बिलियन डॉलर का फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट यानी के FDI मिला है जो कि पिछले साल के FDI से 62% ज़्यादा है। बता दें कि पिछले वित्तीय सत्र में भारत को 16.92 बिलियन डॉलर का FDI मिला था।

दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तैयार करने में 3 साल का वक़्त लग सकता है, लेकिन यह कोई नामुमकिन वाली चीज़ नहीं है, जिस तरह से विदेशी इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं उस लिहाज से वो दिन दूर नहीं है जब भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। देश इस साल और अलगे साल फ्रांस और ब्रिटेन को पछाड़ देगा और दुनिया कि 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था कितनी है

ब्रिटिश कंसल्टेंसी फर्म CEBR की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की जीडीपी इस साल पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगी, इस दौरन चीन अमेरिका को अर्थव्यवस्था के मामले में पीछे छोड़ देगा जिसमे थोड़ा समय जरूर लगेगा। वहीं भारत भी इस साल 3 ट्रिलियन की इकोनॉमी बना देगा। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था इस साल 100 ट्रिलियन डॉलर के पास जा सकती है।

चीन 8 साल बाद दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

CEBR की रिपोर्ट के मुताबिक आज से 8 साल बाद यानी के साल 2030 में चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा होगा, और इसी के साथ अमेरिका से यह ख़िताब छिन जाएगा। इसी के साथ 2023 में जर्मनी जापान से आगे निकल जाएगा।

अगले साल मंदी का सामना करना पड़ेगा

CEBR की रिपोर्ट कहती है कि देश कुछ एडजस्टमेंट कर के नॉन-ट्रांजिटरी एलिमेंट्स को नियंत्रित करेंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो दुनिया को वर्ष 2023-24 में मंदी का सामना करना पड़ेगा।

भारत को 5 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने के लिए क्या करना पड़ेगा

देश की इकोनॉमी अभी 3 ट्रिलियन डॉलर से कम है, इसे 3 साल में 5 ट्रिलियन किया जा सकता है, इस हिसाब से भारत को हर साल 13% की ग्रोथ करनी होगी, आपको याद होगा कि साल 2019 में प्रधान मंत्री मोदी ने देश की इकोनॉमी 2024-25 में 5 ट्रिलियन करने का सपना देखा था और भारत को ग्लोबल पॉवरहाउस बनाने की बात कही थी. इन दोनों दिशाओं में इंडिया तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। IMF की नई रिपोर्ट कहती है कि अगले 5 सालों में देश चीन से आगे निकलते हुए ग्लोबल लीडर बनने वाला है। IMF ने अनुमान लगाया है कि इस साल देश की GDP (GDP Of India 2022) 9.5% रह सकती यह और अलगे साल इसमें 8.5% की ग्रोथ हो सकती है।

Next Story