बिज़नेस

Indian Defence Budget 2022: देश का बजट जैसा भी हो सरकार ने सेना और सैनिकों के लिए अच्छा काम किया है

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
2 Feb 2022 4:17 PM IST
Updated: 2022-02-02 11:16:34
Indian Defence Budget 2022: देश का बजट जैसा भी हो सरकार ने सेना और सैनिकों के लिए अच्छा काम किया है
x
Indian Defence Budget 2022: भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जो अपनी सेना को विकसित करने के लिए सबसे ज़्यादा बजट देता है

Indian Defence Budget 2022: देश का यूनियन बजट 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। बजट को लेकर मजाक बनाया गया और लोगों ने बजट को सिर्फ भाषण करार दिया लेकिन भारत सरकार ने देश की सेना और सैनिकों के लिए बढ़िया बजट तैयार किया। भारत दुनियां का ऐसा तीसरा देश है जो अपनी सेना में सबसे ज़्यादा खर्च करता है। जाहिर है देश की रक्षा करने वाली सेना और जवानों के लिए सरकार ने बहुत बड़े कदम उठाए हैं।

Budget 2022-23 में मोदी सरकार ने भारतीय सेना का बजट 9.84% बढ़ा दिया है यानी के डिफेंस बजट में 47 हज़ार करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। अब भारत का डिफेन्स बजट (Defence Budget Of India) 4.78 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 5.25 करोड़ रुपए का हो गया है। इस बार सरकार ने डिफेंस बजट में मेक इन इंडिया पर ज़्यादा ध्यान दिया है। ताकी डिफेंस के मामले में देश की सेना को बाहरी देशों से नहीं बल्कि देश में हथियार तैयार किए जा सकें और उन्हें दूसरे देशों को बेचा जा सके।
  • रेवेन्यू में 7 हज़ार करोड़ की बढ़त हुई है
  • अब रेवेन्यू बजट 2.39 लाख करोड़ का हो गया है
  • कैपिटल एक्सपेंडिचर में 17 हज़ार करोड़ की बढ़त हुई
  • अब कैपिटल बजट 1.52 लाख करोड़ का हो गया है
  • सैनिकों के पेंशन का बजट 4 हज़ार करोड़ का हो गया है
  • अब डिफेंस पेंशन बजट 1.19 लाख करोड़ का हो गया है

तीनों सेनाओं को कितना बजट मिला

थल सेना(Indian Army Budget 2022)- 32015 करोड़ रुपए

जल सेना (Indian Navy Budget 2022)- 47590 करोड़

वायुसेना (Indian Air force Budget 2022)- 55586 करोड़

इंडियन आर्मी- तीनों सेनाओं में आर्मी का केपिटल बजट सबसे कम है और सरकार ने पेंशन पर ज़्यादा फोकस किया है वहीं हथियारों का बजट थोड़ा कम किया है। आर्मी के रेवेन्यू बजट में 16 हज़ार करोड़ की बढ़त हुई है।

इंडियन एयर फ़ोर्स- इस साल एयरफोर्स का रेवेन्यू बजट 32 हज़ार करोड़ है जो पिछले साल से 2 हज़ार करोड़ रुपए ज़्यादा है

इंडियन नेवी- इस साल नेवी का रेवेन्यू बजट 25 हज़ार करोड़ है, केपिटल गेन में 14 हज़ार करोड़ की बढ़त हुई है। इससे देश की समुद्री ताकत बढ़ेगी

इतना बजट आर्मी खर्च ही नहीं कर पाती

पिछले साल सरकार ने देश की ताकत बढ़ाने के लिए हथियारों की खरीदी पर ज़्यादा ध्यान दिया और इस बार सेलेरी-पेंशन पर। पिछले साल आर्मी को दिए गए बजट में सिर्फ सेना ने 40% हिस्सा ही इस्तेमाल किया था, एयरफोर्स ने 70% और नेवी ने 90% बजट खर्च किया था।

डिफेंस बजट के मामले में भारत टॉप 3 में शामिल है

देश की सेना की ताकत बढ़ेगी तभी तो भारत अपने दुश्मन देशों का सामना करेगा। भारत पूरी दुनिया में तीसरा ऐसा देश है जो अपनी सेना में सबसे ज़्यादा बजट खर्च करता है। भारत तीनों सेनाओं पर GDP का 2.9% हिस्सा खर्च करता है जबकि अमेरिका अपनी जीडीपी का 3.7% और चीन 1.7% खर्च करती है

कौन कितना खर्च करता है

American Defense Budget: 778 बिलियन डॉलर

China Defense Budget: 252 बिलियन डॉलर

Indian Defense Budget: 72.9 बिलियन डॉलर

Russia Defense Budget: 59.2 बिलियन डॉलर

और पाकिस्तान अपनी सेना में सिर्फ 8.5 बिलियन डॉलर खर्च करता है गरीब देश है क्या करेगा बेचारा।

Next Story