बिज़नेस

भारत की पहली डीजल BMW 740D इंदौर पहुंची: कार के फीचर्स हैरान कर देंगे, MP के ऐसे उद्योगपति जिनके पास फरारी और लैंबॉर्गिनी दोनों कारें

Aaryan Puneet Dwivedi
12 Nov 2023 2:28 PM IST
भारत की पहली डीजल BMW 740D इंदौर पहुंची: कार के फीचर्स हैरान कर देंगे, MP के ऐसे उद्योगपति जिनके पास फरारी और लैंबॉर्गिनी दोनों कारें
x
इंदौर के उद्योगपति केके सिंह ने देश की पहली डीजल BMW 740D कार खरीदी है। यह कार 6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है।

इंदौर के उद्योगपति केके सिंह ने देश की पहली डीजल BMW 740D कार खरीदी है। यह कार 6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है। कार में 3 लीटर का डीजल इंजन, होम थिएटर, मसाज सीट, ऑटोमैटिक डोर लॉक और अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

केके सिंह का नाम हाल ही में जारी हुई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल था। सिंह के बेटे मानिक सिंह ने बताया कि हमने कंपनी को पहले ही बता दिया था की हमें डीजल वैरिएंट वाली देश की पहली 740D चाहिए। जिसके बाद कंपनी ने हमें यह कार 2 माह में तैयार करके इंदौर भेजी है।

BMW 740D कार में 3 लीटर का डीजल इंजन है जो 282 बीएचपी और 650Nm का टार्क जनरेट करता है। इंजन को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस किया गया है। कार में हैंडल, ऑटोमैटिक गियर शिफ्टर और इंटीरियर में कई जगह डायमंड कट का इस्तेमाल किया गया है। कार में 14.9 इंच का कर्व इंफोटेंमेंट डिस्प्ले दिया गया है।

उद्योगपति केके सिंह के दो बेटे हैं मानिक सिंह और अंकित सिंह और दोनों को स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों का शौक है। केके सिंह मप्र के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके गैरेज में फरारी और लैंबॉर्गिनी दोनों कंपनी की स्पोर्ट्स कार मौजूद है। इसके अलावा उनके पास फोर्ड मस्टेंग, पोर्शे बॉक्सटर 718, लैंबॉर्गिनी हुराकन ईवो, बीएमडब्ल्यू एक्स 7, मर्सिडीज ई क्लास, ऑडी क्यू 7 और लैंबॉर्गिनी यूरूस शामिल हैं। केके सिंह के इस नए कार खरीदने के बाद इंदौर में लग्जरी कारों के शौकीन लोगों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

BMW 740D के बारे में ख़ास

  • यह कार 6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • कार में 3 लीटर का डीजल इंजन है जो 282 बीएचपी और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • कार में होम थिएटर, मसाज सीट, ऑटोमैटिक डोर लॉक और अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
  • कार में 14.9 इंच का कर्व इंफोटेंमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
  • कार में हैंडल, ऑटोमैटिक गियर शिफ्टर और इंटीरियर में कई जगह डायमंड कट का इस्तेमाल किया गया है।
  • होम थिएटर, मसाज सीट, ऑटोमैटिक डोर लॉक और अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story