बिज़नेस

Ladli Behna Yojana: लाडली बहन योजना का बढ़ा दायरा, शिवराज सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Ladli Behna Yojana: लाडली बहन योजना का बढ़ा दायरा, शिवराज सरकार ने जारी की गाइडलाइन
x
Ladli Behna Yojana: शिवराज सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अब प्रदेश की बहनों को 1000 रुपए महीने लाडली बहन योजना के तहत दिया जाएगा।

Ladli Behna Yojana: शिवराज सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अब प्रदेश की बहनों को 1000 रुपए महीने लाडली बहन योजना के तहत दिया जाएगा। शिवराज सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए कई नियम जोड़ दिए हैं। मध्यप्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं चुनावी गणित में किसी भी तरह की गड़बड़ न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना लेकर आई है। आइए जाने इसमें क्या जोड़ा गया।

लाडली बहन योजना राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के लिए घोषणा की। इस घोषणा में प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने का वायदा किया गया है। इस तरह प्रदेश की बहनों को हर वर्ष 12 हजार रुपए प्राप्त होंगे। लेकिन सीएम की घोषणा के बाद चर्चा शुरू हो गई कि यह केवल गरीब महिलाओं को ही प्राप्त होगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि लाडली बहन योजना का लाभ गरीब महिलाओं के साथ ही मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस स्पष्ट आदेश के बाद प्रदेश की महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

लाडली बहन योजना पात्रता

लाडली बहन योजना के लिए लगभग गाइडलाइन तय कर दी गई है। बताया गया है कि उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है। वार्षिक आमदनी ढाई लाख रुपए से कम है। ऐसी बहनों को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार 1000 रुपए महीना पेंशन देने जा रही है।

बताया गया है कि लाडली बहन योजना के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने वाली महिलाओं के पास अपना आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, बैंक डिटेल आदि दस्तावेजों को संभाल कर रख लेना चाहिए। आवेदन के समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

Next Story