बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 13 June 2023: गेहूं के दाम में बढ़ोत्तरी, सोयाबीन व मूंग के रेट घटे, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव

Sanjay Patel
13 Jun 2023 11:20 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 13 June 2023: गेहूं के दाम में बढ़ोत्तरी, सोयाबीन व मूंग के रेट घटे, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 13 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जहां गेहूं के दाम में तेजी नजर आई तो वहीं सोयाबीन व मूंग के दाम घट गए।

Aaj Ka Mandi Bhav 13 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जहां गेहूं के दाम में तेजी नजर आई तो वहीं सोयाबीन व मूंग के दाम घट गए। मक्का के दाम में उछाल देखने को मिला। डॉलर चना के भाव गत दिनों की अपेक्षा घट गए। तुअर के दाम भी तेजी से घट गए। देसी चना के रेट में भी गिरावट नजर आई। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 13 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मंडी में आज गेहूं 1470 से 2749, गेहूं सुजाता 2622 से 4075, मक्का 1816 से 1860, डॉलर चना 3600 से 13000, देसी चना 1090 से 5110, चना कांटा 4600 से 4800, मसूर 4300 से 5095, मूंग 3740 से 7505, मूंग एवरेज 4500 से 7000, तुअर 7255, तुअर सफेद महाराष्ट्र 6402 से 7500, तुअर कर्नाटक 8840, निमाड़ी तुअर 4000 से 6402, सरसों 5495 से 5555, सरसों निमाड़ी 4581 से 4850, उड़द बोल्ड 6800, उड़द मीडियम 3000 से 3600 और हलका उड़द के दाम 2000 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों में टमाटर 600 से 2200, कद्दू 400 से 800, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 3000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 1700, लौकी 1500 से 2500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1200, अदरक 3000 से 8000, पत्ता गोभी 600 से 1000, धनिया 800 से 1600, शिमला मिर्च 1500 से 2500 और टेंसी के दाम 600 से 1200 रुपए तक देखने को मिले। जबकि सेब 2000 से 8000, केला 400 से 1200, पपीता 800 से 1800, अनानास के दाम 1500 से 3500 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1600, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1000 से 1500, चिप्सोना आलू 800 से 1000 और छांटन आलू के दाम 600 रुपए रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1300, सुपर प्याज 900 से 1100 और एवरेज प्याज के दाम 600 से 800 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 10000, सुपर लहसुन 8000 से 9000, एवरेज लहसुन 6500 से 7500, मीडियम लहसुन 5000 से 6500 और हलकी लहसुन के दाम 1000 से 3500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story