बिज़नेस

2022 में इस राशि की खुल जाएगी किस्मत, चारो तरफ से होगी पैसो की बारिश, घर बैठे बनेगे अरबो-खबरों के मालिक, मिलेगी बड़ी तरक्‍की और बेशुमार पैसा

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

ग्रहों की चाल पर सभी का भाग्य जुड़ा होता है। दरअसल ग्रहों की चाल लगातार बदलती रहती है।

नई दिल्‍ली। ग्रहों की चाल पर सभी का भाग्य जुड़ा होता है। दरअसल ग्रहों की चाल लगातार बदलती रहती है। जिस स्थित में ग्रह चलते है उस हिसाब से उस राशि वालों को इसका लाभ भी मिलता है।

ज्‍योतिष शास्‍त्र के हिसाब से वर्ष 2022 की बात करें तो यह साल वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है।

वृषभ राशिफल

अक्खड़ रूढ़िवादी सोच और शुक्र की राजसिक चेष्टाएं वृषभ राशि को एक अनोखा अंदाज देती है. वैसे तो ये जीवन में बदलाव पसंद नहीं करते हैं लेकिन 2022 में कुछ स्थितियां बदलाव के लिए मजबूर करेंगी और यह आपके भविष्‍य के लिए अच्‍छा भी साबित होगा।

खुलेगी किस्मत

वृषभ राशि के जातकों के लिए 2022 बेहतर होने वाला है। नवम भाव के शनि जहां भाग्य के ताले खोल रहे हैं तो वहीं दशम भाव में गुरु उच्चाधिकारियों से लाभ एवं पद-प्रतिष्ठा में उन्नति के रास्ते खोल रहे हैं। इस वर्ष व्यवसाय और नौकरी दोनों के लिए ही उत्तम योग बन रहा है। राहु खर्चे कराएगा तो विदेश से लाभ के रास्ते भी खोलेगा। षष्टम भाव का केतु छिपे हुए शत्रु बढ़ाएगा. विशेषकर ऐसे शत्रु जो मीठी बातों से आपको लूटकर चलें जाएं। यदि आप अपनी रूढ़िवादी सोच से बाहर आने में कामयाब होते हैं तो इस वर्ष गुरु-शनि-राहु की ये तिकड़ी आपको आर्थिक बुलंदियों पर ले जाएगी।

ऐसा होगा परिवारिक जीवन

सम्बन्धों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। अप्रैल-मई महा के जन्में लोगो को जीवन साथी के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर परिवार के झगड़े को शांति से सुलझाने का प्रयास करें. शारीरिक दुर्बलता एवं घबराहट के कारण जीवन साथी से दूरी बना सकते हैं। यदि संतानोत्पत्ति की योजना बना रहे हैं तो गर्भधारण एवं डिलीवरी का मुहूर्त निकलवाना बेहतर रहेगा. उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए विशेषकर वर्ष के अंत में गर्भधारण करने से बचें।

छात्र जीवन

इस वर्ष द्वादश भाव का राहु और शत्रु भाव में केतु कम्पटीशन में जीत की संभावना कम कर रहा है। वृषभ लग्न के जातकों के लिए यह वर्ष बड़ी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा नहीं है परन्तु यदि आपकी पत्री में शनि शुभ भाव में है और भाग्य रेखा अच्‍छी है तो अधिक प्रयास से सफलता संभावित है. हालांकि विदेश में नौकरी पाने या उच्‍च शिक्षा के लिए दिए गए एग्‍जाम-इंटरव्‍यू में आपकी सफलता तय है।

स्वास्थ्य जीवन

वर्ष के प्रथम चरण में वजन बढ़ना, माइग्रेन, आंखों के रोग, सर्वाइकल एवं जननेन्द्रिय के रोग से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता की स्वास्थ्य समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। कुछ सामान्य उपायों को करके मई माह से अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ के लिए पानी खूब पिएं। रोजाना कुछ हवन सामिग्री जलाकर पूरे घर में धूनी करें। मंत्रो का नियमित जाप करें।

Next Story