बिज़नेस

IMF ने कहा- ग्लोबल हेल्थ में भारत और चीन का 50% योगदान रहेगा

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
23 Feb 2023 7:00 PM IST
Updated: 2023-02-23 13:30:23
IMF ने कहा- ग्लोबल हेल्थ में भारत और चीन का 50% योगदान रहेगा
x
IMF said India and China will contribute 50% in global health: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, ग्लोबल ग्रोथ में भारत (India) और चीन (China) का योगदान 50% से भी ज्यादा हो सकता है.

Indian Economy 2023: भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. दुनिया में इकोनॉमी के मामले में भारत का पांचवा स्थान है. ऐसे में IMF यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भी भारत के योगदान की एहमियत को समझने लगा है. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की चीफ ने कहा है कि, ग्लोबल ग्रोथ में भारत (India) और चीन (China) का योगदान 50% से भी ज्यादा हो सकता है. इसका मुख्य कारण सप्लाई चेन और सर्विस सेक्टर में सुधार है.

IMF का कहना है कि पिछले साल एशिया और पैसिफिक क्षेत्र (Asia and Pacific Region) में अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले फैक्टर्स अब कमजोर पड़ने लगे हैं. फिलहाल, वैश्विक वित्तीय स्थिति (Global Financial Situation) आसान हो गई है, जहां खाद्य और तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं. ये विकास पूरे क्षेत्र में संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं. पिछले साल की वैश्विक वित्तीय स्थिति 3.8%से बढ़कर इस साल 4.7% की ग्रोथ होने की उम्मीद है. यह बढ़ोतरी इस क्षेत्र को दुनिया के प्रमुख क्षेत्रों में अब तक का सबसे तेज और धीमी वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच बेहतर स्थान बना देगी.

महंगाई में गिरावट आई है

IMF का मानना है कि एशिया में महंगाई अब मॉडरेट होने लगी है. पिछले साल केंद्रीय बैंकों ने जो लक्ष्य तय किए थे, महंगाई उससे भी आगे निकल गई थी. फ़िलहाल महंगाई पिछले साल की दूसरी छमाही के दौरान चरम पर थी. लेकिन इस बीच कोर मुद्रास्फीति अभी तक कम नहीं हुई है. लेकिन आईएमएफ को उम्मीद है कि वित्तीय और कमोडिटी हेडविंड्स के आसान होने के बीच महंगाई अगले साल कुछ समय तक केंद्रीय बैंकों के लक्ष्य पर वापस आ जाएगी.

IMF ने आगे कहा कि वैश्विक वित्तीय स्थितियां कुछ हद तक आसान हुई हैं और उनके साथ अमेरिकी डॉलर में कुछ मजबूती आई है. Aisa केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कर रहे हैं क्योंकि उनका लक्ष्य महंगाई से निपटना है.

Next Story