बिज़नेस

घर के इन स्थानों पर पहनते है जूते तो हो जाए सावधान नहीं तो हो जाएगा अनर्थ, जानिए!

घर के इन स्थानों पर पहनते है जूते तो हो जाए सावधान नहीं तो हो जाएगा अनर्थ, जानिए!
x
कई बार जानकारी के अभाव में हम कुछ ऐसे कार्य कर जाते हैं जिनका हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

कई बार जानकारी के अभाव में हम कुछ ऐसे कार्य कर जाते हैं जिनका हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन हम परेशान तो रहते हैं, समस्या का हल भी खोजते हैं। लेकिन जानकारी ना होने से हम समझ ही नहीं पाते हैं की हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। आज हम ऐसी ही कुछ छोटी बात बताने जा रहे हैं जिस पर शायद आपने भी ध्यान ना दिया हो। लेकिन इन बातों पर ध्यान देने और सुधार करने की आवश्यकता होती है। आज हम बात कर रहे हैं कि हमें घर के तीन कमरों में किन स्थानों पर जूते पहनकर नहीं जाने चाहिए।

आती है नकारात्मकता

हम अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो जूते अवश्य पहनने चाहिए। लेकिन घर में प्रवेश करने के बाद हमें जूतों को उतार कर एक निश्चित स्थान पर रख देना चाहिए। अगर हम जूता या चप्पल पहन कर घर में टहलते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता का विकास होता है। जिसकी वजह से घर के लोगों में आपसी तालमेल खराब होना, बिना बात के विवाद होना तथा पैसे की तंगी जैसी समस्याओं का सामना करना होता है।

स्टोर रूम

कहा गया है कि हमें स्टोर रूम में जूते पहनकर नहीं जाने चाहिए। स्टोर रूम का संबंध वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन का मुख्य स्रोत स्थल कहलाता है। जीवन से जुड़ी आवश्यक जरूरी चीजों की पूर्ति यहीं से होती है। ऐसे में यहां जूता पहन कर जाना वर्जित है।

तिजोरी

हम जिस स्थान पर धन रखते हैं वहां जूते पहन कर जाना माता लक्ष्मी को नाराज करना है। तिजोरी का स्थान माता लक्ष्मी का स्थान माना गया है यहां अगर हम माता लक्ष्मी की प्रतिमा नाभि लगा रखे हैं तो भी हमें जूते पहनकर नहीं जाने चाहिए। हमें पैसे निकालते या रखते समय जूता नहीं पहनना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

रसोईघर

रसोई घर को अन्नपूर्णा का स्थान कहां गया है। जहां माता अन्नपूर्णा निवास करती हैं। यह बहुत ही पूजा स्थल कहलाता है। इसलिए रसोई में जूते चप्पल पहन कर जाना माता अन्नपूर्णा को नाराज करना है। ऐसा करने वालों के यहां माता लक्ष्मी, माता अन्नपूर्णा का निवास बिल्कुल नहीं रहता। इसलिए सदैव प्रयास करें के रसोई में जूते चप्पल पहन कर ना जाएं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story