बिज़नेस

पैसे की बारिश कराना चाहते है तो जल्दी से कर ले ये काम, माँ लक्ष्मी हो जाएँगी खुश बना देगी मालामाल, जानिए!

LIC Bima Jyoti Policy
x

मनी 

अमीर बनना सभी का सपना होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पैसे की कभी कमी न हो।

अमीर बनना सभी का सपना होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पैसे की कभी कमी न हो। लेकिन कई बार यह सम्भव नही हो पाता है। अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें तो इसका लाभ अवश्य ही हमें प्राप्त होता है। सबसे बडी बात तो यह है कि इसे शुरू करने का उपयुक्त समय इसी माह से शुरू हो रहा है। हमारे कहने का मतलब है कि आज 16 दिसम्बर से खरमास शुरू हो रहा है। यह 14 जनवरी तक रहेगा। बताया जाता है कि खरमास के दौरान सूर्य धनु राशि में चला जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं। लेकिन धन प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय इसी समय बताए गये हैं। जिनका लाभ हमें प्राप्त होता है।

करें एकादशी का ब्रत

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हमें इस खरमास से एकादशी का ब्रत शुरू कर देना चाहिए। एकादशी का ब्रत करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। यदि आप जीवन में सफलता चाहते हैं आपको एकादशी का ब्रत अवश्य ही करना चाहिए। वहीं वेदों तथा पुराणों में बताया गया है कि एकदशी का ब्रत करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पीपल की करें पूजा

खरमास में नियमित तौर पर पीपल की पूजा अवश्य करनी चाहिए। बताया गया है कि पीपल को जल अर्पण करने के साथ ही शाम के समय पीपल के पेड के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन अर्जन के नये मार्ग प्रसस्त होते हैं। साथ में जीवन सुखमय हो जाता है।

तुलसी के पौधे की करें पूजा

हमें हर दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए। शाम के समय तुलसी में दीपक जलाने से जीवन में सम्पन्नता आती है। वहीं बताया गया है कि धन की कमी नहीं होती है। तुलसी का पौधा इसीलिए अपने घर आंगन में लगाना चाहिए। यह पुरातन काल से चली आ रही परंपरा है।

लक्ष्मी स्त्रोत का करें पाठ

हमें अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ तथा माता लक्ष्मी की पूजा नियमित तौर पर करनी चाहिए। बताया जाता है लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने से आर्थिक लाभ के संयोग बनते हैं, वहीं जीवन में सुख और शांति बढ़ती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story