बिज़नेस

आर्थिक तंगी से छुटकारा चाहिए तो करें यह सरल उपाय, जानिए!

bank of baroda loan scheme
x
वैसे तो जीवन में पैसे का संकट कभी भी समाप्त नहीं होता। लेकिन आमदनी से ज्यादा खर्च होने लगे या फिर खर्च के अनुरूप आमदनी ना हो तो इसे आर्थिक संकट ही माना जाएगा।

वैसे तो जीवन में पैसे का संकट कभी भी समाप्त नहीं होता। लेकिन आमदनी से ज्यादा खर्च होने लगे या फिर खर्च के अनुरूप आमदनी ना हो तो इसे आर्थिक संकट ही माना जाएगा। लेकिन आज हम शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने के संबंध में बताने जा रहे हैं जिसे करने पर आर्थिक संकट से काफी हद तक मुक्ति मिल जाती है। जीवन में अभाव का सामना नहीं करना पड़ता।

शुक्रवार का दिन होता है महत्वपूर्ण

सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी की पूजा उपासना के लिए सबसे उपयुक्त दिन बताया गया है। कहा गया है कि अगर माता लक्ष्मी के निर्मल मन से पूजा की जाए तो अवश्य ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान कुबेर को करें स्थापित

घर का उत्तर दिशा भगवान की पूजा घर के लिए बहुत उपयुक्त बताया गया है। कहा गया है कि अगर उत्तर दिशा में भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करनी चाहिए। उत्तर दिशा के कमरों की सदैव साफ सफाई जाए तो इसे सबसे उत्तम बताया गया है।

उत्तर दिशा में रखें सफाई

कहा गया है कि घर के उत्तर दिशा में अगर खाली जगह है तो वहां साफ-सफाई अवश्य रखनी चाहिए। हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने पर जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही धन के देवता कुबेर भी प्रसन्न होते हैं। घर के उत्तर दिशा में हमें कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए।

करे माता लक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करे। माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प या फिर पीले पुष्प् अर्पित करना चाहिए। विधि विधान से पूजा करने आरती करने पर शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है।

साथ ही बताया गया है कि पूजा स्थल में कौड़ी अवश्य रखें। साथ ही शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को पूजा के समय कमल का पुष्प अर्पित करना चाहिए।

Next Story