बिज़नेस

चांदी का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो चमक उठेगी आपकी क़िस्मत, बनेगे बाहुबली, पैसो का लगेगा भंडार

चांदी का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो चमक उठेगी आपकी क़िस्मत, बनेगे बाहुबली, पैसो का लगेगा भंडार
x
चांदी श्वेत उज्जवल दिखने वाली एक धातु आपके भाग्य को भी जगाने में बहुत कारगर है।

चांदी श्वेत उज्जवल दिखने वाली एक धातु आपके भाग्य को भी जगाने में बहुत कारगर है। चांदी के संबंध में कहा गया है कि इसकी उत्पत्ति भगवान भोलेनाथ के नेत्रों से हुई है। ऐसे में माना गया है कि इसकी शक्ति इतनी प्रबल है कि यह आपकी किस्मत चमका सकता है। चांदी के कुछ खास उपाय अगर किए जाएं तो यह जीवन में खुशियां भर देता है। इसे धारण करने से कई ग्रह प्रबल होते हैं जो हमारी आर्थिक स्थिति के साथ ही बौद्धिक स्थिति को भी तेज करते हैं। आइए जानें चांदी धारण करने से हमें क्या लाभ प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य के लिए है लाभप्रद

बताया गया है कि चांद का सम्बंध शुक्र ग्रह से होता है। यहां हमारे शरीर के अंदर पाए जाने वाले जल तत्व को भी नियंत्रित करता है। साथ ही शरीर में पाए जाने वाले त्रिदोष कफ, वात और पित्त की समस्या से छुटकारा दिलाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभप्रद है।

अशुभ प्रभावों को करता है दूर

चंद्रमा अशुभ प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। शास्त्रों में बताया गया है कि चांदी मन को मजबूत करता है। यह शुक्र ग्रह को बल प्रदान करता है। चांदी के प्रभाव से जीवन में पढ़ने वाले अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं।

ग्रहों के बुरे प्रभाव होते है कम

कहा गया है कि कई ग्रह हमारे मन मस्तिष्क को नकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। ऐसे में बताया गया है कि अगर चांदी की चेन को गंगाजल में धोकर गले में धारण किया जाए तो लाभ प्राप्त होगा। इस उपाय को करने से मन में एकाग्रता आती है।

इन राशि वालों के लिए उत्तम

चांदी धारण करने के लिए बताया गया है कि वृश्चिक, मीन और कर्क राशि वालों के लिए चांदी धारण करना उत्तम है। वही कहा गया है कि अगर सिंह धनु और मेष राशि के लोग चांदी धारण करते हैं तो इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके जीवन पर पड़ेगा।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story