बिज़नेस

अगर सपने में दिखे सोना या उससे बने आभूषण तो ये खबर पढ़ रह जाएंगे हैरान, जानिए!

अगर सपने में दिखे सोना या  उससे बने आभूषण तो ये खबर पढ़ रह जाएंगे हैरान, जानिए!
x
आमतौर पर हर इंसान सोते समय सपने देखता है। सपनों का आना बुरी बात नहीं है लेकिन सपने में हम क्या देख रहे हैं यह अवश्य महत्वपूर्ण है।

आमतौर पर हर इंसान सोते समय सपने देखता है। सपनों का आना बुरी बात नहीं है लेकिन सपने में हम क्या देख रहे हैं यह अवश्य महत्वपूर्ण है। हम सपने में क्या देखते हैं इन्हीं का विचार कर हम यह जान सकते हैं कि आने वाले समय में हमारे साथ क्या होने वाला है। आज हम सपने में सोने के आभूषण देखने का क्या अर्थ है इसके सम्बंध में जानकारी लेगें। आइए जाने सपने में आभूषण देखने का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

तरक्की का संकेत

वैसे तो सोने के गहने खरीदना व्यावहारिक जीवन में उन्नति का प्रतीक है। क्योंकि समर्थवान व्यक्ति ही स्वर्ण आभूषण के गहने खरीदना है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में भी कहा गया है कि अगर स्वप्न में हम गहने खरीद रहे हैं तो यह शुभ संकेत है। यह तरक्की का द्योतक है। अवश्य ही आपको जीवन में तरक्की प्राप्त होगी।

स्वर्ण पहने हुए देखना

अगर आप सपने में अपने आप को सोने का आभूषण पहने हुए देख रहे हैं तो यह अशुभ संकेत है। माना जाता है आपका कोई बहुत करीबी आप से बिछड़ने वाला है। या फिर कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिससे आपके नजदीक वाले के साथ रिश्ता टूट जाएगा। यह सपने हमें आगाह करते हैं कि हम समय रहते अपने आप को संभाल ले।

आभूषणों की चोरी

अगर हम सपने में देखते हैं कि हमारे गहने, स्वर्ण आभूषण चोरी हो गए हैं तो यह अशुभ है। लेकिन यह स्वप्न आगाह करता है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है। ऐसे में आपको संभल कर रहना और चलना चाहिए। साथ ही सुरक्षा का विशेष ध्यान देना चाहिए।

गिफ्ट देना

कहा गया है कि अगर हम सपने में किसी को स्वर्ण आभूषण गिफ्ट कर रहे हैं तो यह लाभ मिलने का संकेत है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि बहुत जल्द आपको नौकरी या बिजनेस में तरक्की प्राप्त होगी। इसलिए इसे मतलब गिफ्ट देने को शुभ बताया गया है। स्वर्ण आभूषण का गिफ्ट देकर आप परेशान न हो उससे चौगुना आपको प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story