बिज़नेस

अगर आपने सपने में बाल कटवाते देखा तो होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए!

अगर आपने सपने में बाल कटवाते देखा तो होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए!
x
व्यक्ति जब आराम करने के लिए सो जाता है उसके बाद भी उसका मस्तिष्क कुछ न कुछ संकेत स्वप्न के माध्यम से सोते समय भी देता है।

व्यक्ति जब आराम करने के लिए सो जाता है उसके बाद भी उसका मस्तिष्क कुछ न कुछ संकेत स्वप्न के माध्यम से सोते समय भी देता है। यह बात अवश्य है कि हम स्वप्न में देखी बातों को भूल जाते हैं तो वहीं कुछ बातें याद रहती हैं। हम बात करना चाह रहे हैं कि स्वप्न में अगर हम किसी को बाल काटते हुए देखें तो इसका क्या अर्थ है। क्योंकि स्वप्न में दिखने वाली वस्तुएं, घटनाएं तथा जीव-जंतु कुछ ना कुछ संकेत देते हैं। इन संकेतों को समझ कर बाल काटने के संबंध में विशेष चर्चा करेंगे।

  1. कहा गया है कि अगर अगर आप सपने में सफेद बाल काटते हुए किसी को देखते हैं तो इसे अच्छा माना गया है। बहुत जल्दी आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
  2. सपने में बाल काटते हुए देखना अच्छा माना गया है। माना जाता है कि बहुत जल्दी आपको धन लाभ होने वाला है। वहीं अगर आप उस समय व्यापार की सोच रहे हैं तो आपके लिए शुभ संकेत हैं।
  3. अगर आप स्वप्न में काले बाल देख रहे हैं तो माना जाता है के आप के मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। साथ ही धन लाभ भी प्राप्त होगा।
  4. वही कहा गया है कि अगर सपने में आप बाल झड़ते हुए देखें तो इससे पता चल जाता है कि आपमें आत्मविश्वास की कमी है।
  5. अगर आपके सपने में कंघी करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है की आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने वाले हैं।
  6. अगर स्वप्न में आप उलझे हुए बालों को देखते हैं तो इसका अर्थ है आप परेशानियों से घिर सकते हैं। जिनका हल निकालने में आपको समय लगेगा।
  7. अगर सपने में आप बाल काटते हुए देख रहे हैं तो यह परेशानियों को दूर होने का समय माना जाता है। जिस तरह से बाल कटने के बाद व्यक्ति व्यवस्थित और सुंदर देखने लगता है उसी तरह से आपका जीवन भी व्यवस्थित होने वाला है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story