बिज़नेस

घर में बनी सीढ़ियां के नीचे अगर रख दी ये चीज़े तो जिंदगी हो जाएगी तबाह, जानिए!

घर में बनी सीढ़ियां के नीचे अगर रख दी ये चीज़े तो जिंदगी हो जाएगी तबाह, जानिए!
x
घर निर्माण के समय छत पर पहुंचने के लिए सीढी का निर्माण करवाया जाता है।

घर निर्माण के समय छत पर पहुंचने के लिए सीढी का निर्माण करवाया जाता है। सीढ़ियां ऊंचाई की ओर ले जाने का माध्यम है। ऐसे में हमारा वास्तु शास्त्र कहता है कि सीढ़ी के नीचे कुछ ऐसे कार्य न किए जाएं जिनसे जीवन में आने वाली तरक्की प्रभावित हो। ऐसे में हमें सीढ़ी के नीचे कुछ चीजें रखने से परहेज करना चाहिए। अन्यथा वास्तु दोष लगता है।

सीढ़ी के नीचे न रखें

कहा गया है कि हमें सीढ़ी के नीचे घर के अनुपयोगी सामान, कबाड़ इत्यादि नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। जिससे घर के लोगों में आपसी कलह, आमदनी में समस्या तथा आदि तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न रखें झाड़ू

कहा गया है कि सीढ़ी के नीचे हमें झाड़ू इत्यादि भी नहीं रखनी चाहिए। कई बार लोग सीढ़ी के नीचे शौचालय बनवा देते हैं जो गलत है उसे वास्तु शास्त्र में बिल्कुल ही निषेध बताया गया है।

वास्तु दोष दूर करने के कई उपाय

  1. घर के प्रवेश द्वार पर घुंघरू बांधना शुभ बताया गया है।
  2. मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल बांधी जाए तो यह भी शुभ है।
  3. गृह प्रवेश के समय रामायण का पाठ अवश्य करवाना चाहिए।
  4. घर में प्रतिदिन पूजा पाठ करें सुगंधित अगरबत्ती जलाएं इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  5. घर का कोई व्यक्ति बीमार हो तो अगरबत्ती जला कर घर के सभी कोनों में अवश्य लगाएं।
  6. प्रतिदिन स्नान के बाद कुमकुम का टीका अवश्य लगाएं। और भगवान की पूजा करें।
  7. सर का तिलक लगाने से एकाग्रता और सम्मान में वृद्धि होती है।
  8. घर बनवाते समय खिड़की बड़ी रखें। कहा गया है कि जितनी बड़ी खिड़की होती है उस व्यक्ति को उतना अच्छा मान सम्मान प्राप्त होता है।
  9. कभी भी किसी को ना तो घड़ी का उपहार दें और न ही घड़ी का उपहार लेना चाहिए।
  10. मनी प्लांट सदैव घर के अंदर लगाएं। इससे धन वैभव पता है।
  11. सीढ़ी के नीचे बैठकर कभी भी पूजा पाठ नहीं करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story