बिज़नेस

रुद्राक्ष किया है धारण तो जान ले ये खबर, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

रुद्राक्ष किया है धारण तो जान ले ये खबर, नहीं तो हो जाएंगे परेशान
x
रुद्राक्ष के संबंध में कहा गया है कि यह भगवान भोलेनाथ के आंसू से उत्पन्न हुआ है।

रुद्राक्ष के संबंध में कहा गया है कि यह भगवान भोलेनाथ के आंसू से उत्पन्न हुआ है। प्रचलित मान्यताओं में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ मानव कल्याण के लिए कई वर्ष तक घोर तपस्या कर रहे थे। इसी दौरान उनके आंख से आंसू गिरा और वह रुद्राक्ष के पौधे के रूप में अंकुरित हो गया। लेकिन आज बाजार में ज्यादा पैसा कमाने के लिए लोग नकली रुद्राक्ष बाजार में बेच रहे हैं। आज हम समाचार के माध्यम से रुद्राक्ष के महत्व तथा असली रुद्राक्ष के पहचान बताएंगे। जिससे आप सरलता पूर्वक यह तय कर सकते हैं कि रुद्राक्ष असली है या नकली।

इन चीजों के मिल रहे नकली रुद्राक्ष

आपको जानकर हैरानी होगी कि बाजार में इस समय प्लास्टिक, लकड़ी, फाइबर का उपयोग कर नकली रुद्राक्ष बनाया जा रहा है। इसे असली रुद्राक्ष की कीमत पर बेचने का प्रयास किया जाता है लेकिन इसके रेट कम कर भी बेचा जाता है। नकली रुद्राक्ष से हमें सावधान रहना चाहिए।

रुद्राक्ष पहनने के लाभ

भगवान शिव शंभू को प्रसन्न करने के लिए अगर हम किसी भी मंत्र है या अनुष्ठान मैं सम्मिलित हो रहे हैं तो हमें रुद्राक्ष की माला धारण करना उत्तम बताया गया है। रुद्राक्ष की माला धारण करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा गया है कि रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है।

ऐसे करें रुद्राक्ष की पहचान

  1. रुद्राक्ष को पैन में डालकर पानी डालें और धीमी आंच में गर्म करें। अगर अनिका रंग परिवर्तित हो जाता है तो समझ लेना चाहिए की यह नकली रुद्राक्ष है।
  2. रुद्राक्ष को लेकर एक कटोरी में सरसों का तेल डालें। अगर रुद्राक्ष का रंग निकल रहा है तो समझ ले कि यह नकली रुद्राक्ष है।
  3. असली रुद्राक्ष की पहचान करने के लिए किसी बर्तन में सरसों का तेल डालकर उसमें रुद्राक्ष डाल दें। उसे धीमी आंच में 10 मिनट तक गर्म करें। बाद में रुद्राक्ष निकालने। अगर रुद्राक्ष की चमक बढ़ जाती है तो वह असली है। वही अगर रुद्राक्ष धूमिल पड़ जाए तो समझ ले यह नकली रुद्राक्ष है।
  4. रुद्राक्ष को किसी नुकीली चीज से कुरेदे। अगर कुरेद ने पर रेशा निकाला है तो समझ ले कि यह असली रुद्राक्ष है।

रुद्राक्ष पहनने के फायदे

रुद्राक्ष के संबंध में कहा गया है कि यह कई तरह के रोगों से मुक्ति दिलाने की क्षमता रखता है। रुद्राक्ष से ब्लड प्रेशर डायबिटीज तथा हृदय रोग से संबंधित कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। वही स्मरण शक्ति तेज करने में रुद्राक्ष बहुत प्रभावी है। इससे खांसी लकवा ऐसी बीमारियां भी दूर होती हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story