बिज़नेस

अगर आपको आते है ऐसे सपने तो मिलने वाला है पैसा ही पैसा, तिजोरी कभी नहीं होगी खाली, जानिए!

अगर आपको आते है ऐसे सपने तो मिलने वाला है पैसा ही पैसा, तिजोरी कभी नहीं होगी खाली, जानिए!
x
कई बार हमें स्वप्न में केवल अनिष्ट कारक ही लक्षण नहीं दिखाई देते।

कई बार हमें स्वप्न में केवल अनिष्ट कारक ही लक्षण नहीं दिखाई देते। शुभ लक्षण भी स्वपनों के माध्यम से दिखाई देते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में जानकारी लेंगे जिनके संबंध में कहा गया है कि अगर यह स्वप्न हमें दिखाई देते हैं तो इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। आइए जाने हम वह कौन से सपने हैं जो धन लाभ की ओर इशारा करते हैं।

यह है धन लाभ के सपने

  1. समुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि अगर सपने में आपको कोई सफेद रंग का सर्प दाहिने हाथ पर काटता हुआ दिखे तो इसका मतलब होता है 10 दिन के अंदर आपको बहुत सारा धन प्राप्त होगा।
  2. अगर स्वप्न में दूध, वटवृक्ष या फिर फलों से लदा हुआ पेड़ दिखे और उस पर आप चढ़ते हुए दिखाई दे तो अवश्य ही आपको धन लाभ होगा।
  3. बताया गया है कि अगर आप अपने आप को बैल के रथ में चढ़े हुए देखें और तुरंत ही आपकी नीदी खुल जाये तोऐसे में माना जाता है बहुत जल्द आप मालामाल होंगे।
  4. समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि अगर आपके आसपास गाड़ी, आसन, बिछौना या फिर पालकी दिखाई दे। पैदल चलते हुए दिखे तो समझ ले कि अवश्य ही आपके आसपास धन संपदा प्राप्ति का मार्ग मिलने वाला है।
  5. अगर सपने में सफेद चंदन, कपूर, सफेद फूल, अगरबत्ती, पान का बीड़ा इनमें से कोई भी वस्तु दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि संपत्ति मिलने वाली है।
  6. सपने में अनाज का ढेर खास तौर पर गेहूं का ढेर या अनार दिख जाए तो अचानक धन लाभ होता है।
  7. हरे भरे खेत खलिहान का स्वप्न देखना भी संपन्नता की ओर इशारा करता है। सथ ही शुभ समाचार भी मिलते हैं।
  8. अगर सपने में कोई भी मृत व्यक्ति कपड़ा या फिर फल देता हुआ दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि संतान सुख प्राप्त होगा।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story